सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya BJP booth president commits suicide due to domestic strife wife was at her parents home for two months

Auraiya: गृहक्लेश में भाजपा बूथ अध्यक्ष ने की आत्महत्या; दो महीने से मायके में थी पत्नी, परिवार में कोहराम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 13 Feb 2026 10:58 AM IST
विज्ञापन
सार

Auraiya News: बेला के नुनारी गांव में भाजपा बूथ अध्यक्ष मोहित चतुर्वेदी ने पत्नी से विवाद और गृहक्लेश के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Auraiya BJP booth president commits suicide due to domestic strife wife was at her parents home for two months
घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

औरैया जिले में बेला थाना क्षेत्र के गांव नुनारी में भाजपा बूथ अध्यक्ष ने गृहक्लेश के चलते फंदे से लटक कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से परिजन में कोहराम मचा हुआ है। गांव नुनारी निवासी मोहित चतुर्वेदी (32) जोकि भाजपा के बूथ अध्यक्ष है। उसका अपनी पत्नी से काफी समय से विवाद चल रहा था।

Trending Videos

विवाद के कारण उसकी पत्नी ज्यादातर अपने मायके में रहती थी। कभी-कभी ही ससुराल आती थी, लेकिन पिछले दो महीने से वो मायके से नहीं आई थी। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर मोहित मानसिक रूप से परेशान था। बृहस्पतिवार की रात मोहित ने अपने कमरे में छत पर लगे पंखे के हुक से प्लास्टिक की केबल बांधी और फंदे से लटक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रात में ही परिजन ने उसे लटका देखा, तो उनके होश उड़ गए। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी जमा हो गए। पिता की सूचना पर थानाध्यक्ष गंगादास गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के साथ परिजन से पूछताछ की। थाना अध्यक्ष गंगा दास गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed