सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Bus and truck collide near Yamuna bridge four passengers returning from Delhi seriously injured

Auraiya: यमुना पुल के पास बस और ट्रक में भिड़ंत, दिल्ली से लौट रहे चार यात्री गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 08 Mar 2026 11:59 AM IST
विज्ञापन
सार

Auraiya News: औरैया के यमुना पुल के पास ट्रक की टक्कर से निजी बस सवार चार यात्री घायल हो गए। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Auraiya Bus and truck collide near Yamuna bridge four passengers returning from Delhi seriously injured
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

औरैया जिले में जालौन रोड पर रविवार सुबह यमुना पुल के पास एक निजी बस और तेज रफ्तार ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें शहर स्थित जिला अस्पताल ले जाया गया। हादसा रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। निजी बस दिल्ली से सवारियां लेकर जालौन की ओर जा रही थी। जैसे ही बस जालौन रोड स्थित यमुना पुल के पास पहुंची।

Trending Videos

तभी सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर से बस के अगले हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में घायल हुए यात्रियों की पहचान मानवेंद्र सिंह निवासी खलीलपुर कोंच जालौन, गीता निवासी गोपालपुर माधोगढ़, आरव निवासी गोपालपुर माधोगढ़, हरिओम निवासी नया पटेल नगर, उरई जालौन के रूप में हुई। ये सभी लोग दिल्ली से मजदूरी या अन्य काम निपटाकर अपने घर लौट रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा
टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने ही एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों को शहर स्थित जिला अस्पताल ले भेजा। वहां घायलों को उपचार किया गया। डॉक्टर अनुसार, सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दे दिया गया है और फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed