सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Congress district president house arrest preparing to corner government on MNREGA and unemployment

UP: कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट, मनरेगा-बेरोजगारी पर सरकार को घेरने की थी तैयारी, कार्यकर्ताओं का हंगामा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 17 Feb 2026 11:19 AM IST
विज्ञापन
सार

Auraiya News: औरैया में कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष को लखनऊ घेराव से पहले नजरबंद कर दिया गया। इस कार्रवाई के विरोध में सपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Auraiya Congress district president house arrest preparing to corner government on MNREGA and unemployment
कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष नजरबंद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी और मनरेगा के मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति बना रही कांग्रेस को औरैया में बड़ा झटका लगा है। लखनऊ में विधानसभा घेराव के लिए निकलने से पहले ही अजीतमल पुलिस ने कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष को उनके आवास पर नजरबंद कर दिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।

Trending Videos

पुलिस बल तैनात, घर से निकलने पर पाबंदी
कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष ने मनरेगा का नाम बदलने के प्रस्ताव और प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में लखनऊ कूच का आह्वान किया था। जैसे ही पुलिस को इसकी भनक लगी, सुबह-सुबह उनके आवास को छावनी में तब्दील कर दिया गया। पुलिस ने एहतियातन कार्रवाई (हाउस अरेस्ट) करते हुए उन्हें घर से बाहर निकलने से रोक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन




विपक्ष ने एकजुट होकर घेरा
महिला जिलाध्यक्ष को नजरबंद किए जाने की सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता योगेश विरासिया अपने साथियों के साथ उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने इस कार्रवाई को तानाशाही करार देते हुए अपना समर्थन जताया। सपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

सरकार जनता की आवाज दबाना चाहती है। मनरेगा का नाम बदलना और युवाओं को रोजगार न देना गंभीर मुद्दा है। हम डरने वाले नहीं हैं।  -कांग्रेस जिलाध्यक्ष, औरैया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed