{"_id":"6a2d55e60072b80b7a0c4558","slug":"auraiya-farmer-knocked-down-by-a-bull-while-guarding-crops-death-2026-06-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: फसल की रखवाली करने गए किसान को सांड ने पटका, मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: फसल की रखवाली करने गए किसान को सांड ने पटका, मौत से मचा कोहराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
सार
Auraiya News: घटना बीरपुर गांव की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक मान सिंह की फाइल फोटो व गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अछल्दा थानाक्षेत्र की ग्राम पंचायत ग्वारी के मजरा बीरपुर में अन्ना मवेशियों का आतंक है। इससे फसल बचाने के लिए शनिवार सुबह खेत गए किसान को सांड ने उठाकर पटक दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बीरपुर निवासी मान सिंह (49) शनिवार सुबह करीब आठ बजे अपने घर के पास स्थित खेत पर मूंग की खड़ी फसल की देखरेख करने गए थे।
इसी दौरान एक आवारा सांड खेत में घुसकर फसल को नुकसान पहुंचाने लगा। मान सिंह जैसे ही सांड़ को भगाने के लिए आगे बढ़े तभी सांड ने उन पर हमला बोल दिया। सांड ने मान सिंह को अपनी सींगों पर उठाकर जमीन पर पटक दिया। चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सांड को वहां से भगाया। हालांकि जब तक ग्रामीण मान सिंह को उठाते तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुरेश चंद्र और उपनिरीक्षक ब्रजकिशोर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मान सिंह ही खेती-किसानी कर अपने पूरे परिवार की देखभाल करता था। वह घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसकी अचानक मौत से पत्नी ममता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में बेटी डॉली (14 वर्ष), बेटा अर्पित (6 वर्ष) और शनि (4 वर्ष) हैं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्रीय लेखपाल धीरेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और आर्थिक सहायता की कागजी कार्रवाई के लिए मौके पर ही रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी है।