{"_id":"69aeb8144c548de7da0e7c14","slug":"auraiya-five-injured-as-wedding-guests-and-guests-clash-over-dj-music-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: डीजे पर पसंद का गाना बजवाने में भिड़े जनाती-बराती, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: डीजे पर पसंद का गाना बजवाने में भिड़े जनाती-बराती, पांच घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 09 Mar 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शादी की खुशियों के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया, जब डीजे पर अपनी पसंद का गाना बजाने को लेकर जनाती और बराती आमने-सामने आ गए। मारपीट में दो किशोरों और एक बुजुर्ग महिला समेत पांच लोग घायल हुए हैं। मौके पर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
मामला कुदरकोट थाना क्षेत्र के गांव मुर्रा का है। यहां इटावा जनपद के पहुआ गांव से बरात आई थी। शादी समारोह में डीजे पर दोनों पक्ष के युवा थिरक रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार इसी बीच बराती पक्ष के कुछ युवकों ने गाना बदलने को कहा। वहीं, जनाती पक्ष का एक युवक अपनी पसंद का गाना बजवाने पर अड़ गया। इसी बात को लेकर पहले नोकझोंक हुई और फिर गाली-गलौज शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर भिड़ गए।
उधर, अचानक हुई मारपीट से वैवाहिक कार्यक्रम में अफरातफरी और भगदड़ मच गई। मारपीट में गांव मुर्रा निवासी संजीत कुमार (30), मीना देवी (55), सुधीर सिंह और मोहित कुमार (16) घायल हो गए। वहीं, एटा जिले से आई शिवानी (16) को भी चोटें आई हैं। सूचना पर कुदरकोट थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को आता देख कई युवक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos