सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Motorcyclists returning with paneer crashed into a tree; one died

Auraiya: पनीर लेकर लौट रहे बाइक सवार पेड़ से टकराए, एक की मौत, रिश्तेदार घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 17 Jun 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Auraiya News: हादसा रामगढ़ रोड पर गांव भसौरा पुल के पास हुआ। सर्वेश चंद मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में तैनात थे।

Auraiya: Motorcyclists returning with paneer crashed into a tree; one died
सर्वेश चंद की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिधूना कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ पर गांव भसौरा पुल के पास बुधवार को एक सड़क हादसा हो गया। भतीजों की शादी समारोह की तैयारियों के लिए बाइक से पनीर लेकर लौट रहे दो रिश्तेदारों की बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक चाचा की मौत हो गई। वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे।


कन्नौज जनपद के विशनगढ़ थाना क्षेत्र के धीरपुर नगरिया निवासी सर्वेश चंद (56) मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में तैनात थे। वह मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र के गांव ब्यूतीखुर्द निवासी अमर दयाल (65) के रिश्तेदार थे। बुधवार को दोनों बिधूना बाजार से करीब 15 किलो पनीर खरीदकर बाइक से रामगढ़ स्थित एक गेस्ट हाउस जा रहे थे। इसी दौरान गांव भसौरा पुल के पास मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पुलिस सीएचसी ले गई। जहां डॉक्टरों ने सर्वेश चंद को मृत घोषित कर दिया, वहीं अमर दयाल को गंभीर हालत में सैफई के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन के अनुसार गांव नगला मोहन निवासी उदयवीर सिंह की दो बेटियों की शादी थी। इसमें सर्वेश चंद के भतीजे विपिन और अमर दयाल के भतीजे टीटू की बरात बुधवार को रामगढ़ स्थित गेस्ट हाउस में आनी थी। दोनों रिश्तेदार हलवाई के लिए पनीर और अन्य जरूरी सामान लेने बिधूना आए थे। मृतक के भाई दिनेश चंद्र ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे उनकी सर्वेश से फोन पर बात भी हुई थी।

 

थाना प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद सड़क किनारे गहरे गड्ढे में चली गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed