सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Violent Collision Between Auto Rickshaw and E Rickshaw Brother Dies Two Injured Including Sister

Auraiya: ऑटो और ई-रिक्शा की जोरदार भिड़ंत, भाई की मौत और बहन समेत दो घायल, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 03 May 2026 12:17 PM IST
विज्ञापन
सार

Auraiya News: बांधमऊ गांव के पास ऑटो और ई-रिक्शा की टक्कर में युवक की मौत हो गई। हादसे में मृतक की बहन और एक अन्य महिला घायल हुईं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिवार में शादी की खुशियां गम में बदल गई हैं।

Auraiya Violent Collision Between Auto Rickshaw and E Rickshaw Brother Dies Two Injured Including Sister
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

औरैया जिले में बेला-बिधूना मार्ग पर गांव बांधमऊ के पास शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक ऑटो और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। उपनिरीक्षक अनिलेश कुमार और हेड कांस्टेबल अनिल कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को थाने लाकर खड़ा कराया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

Trending Videos

हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घायलों की पहचान शैलेश (36) पुत्र रामसिया निवासी सालमपुर थाना भरथना जनपद इटावा और उसकी बहन सीमा (38) पत्नी सुरेंद्र निवासी गांव धौरतला थाना बिल्हौर जनपद कानपुर नगर व सरोज (45) पत्नी देशराज गांव रतवल थाना रसूलाबाद के रूप में हुई है। घायलों को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया गया, जहां से घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर मिलने के पर होगी अग्रिम कार्रवाई
इसमें शैलेश की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही शैलेश ने दम तोड़ दिया। मृतक छह-भाई बहनों में बीच का है। सबसे छोटे भाई की 12 मई को शादी है। शादी में शामिल होने के लिए शैलेश बिल्हौर से अपनी बहन सीमा को लेकर घर जा रहा था। शैलेश का एक पांच साल का बेटा व दो साल की बेटी है। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed