Auraiya: एक्सप्रेसवे पर मिला युवक का शव, घर के अंदर फर्श पर बिखरा मिला खून, पत्नी और बच्चे गायब, जांच शुरू
Auraiya News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर रणवीर सिंह यादव का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। मृतक के घर की कुंडी बाहर से बंद थी और अंदर खून के धब्बे मिले, जबकि पत्नी और बच्चे गायब हैं। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और परिजनों की तलाश जारी है।
विस्तार
औरैया जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शनिवर रात एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव प्रीतम का मढ़ा निवासी रणवीर सिंह यादव (45) के रूप में हुई है। पुलिस जब मृतक के घर पहुंची, तो घर खाली था। आंद खून भी पड़ा मिला, जिससे मामला संदिग्ध हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पीआरबी 112 को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के 275.3 किलोमीटर पर शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की, तो मृतक की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस उसके के घर पहुंची। यहां घर पर पत्नी और बच्चों में से कोई नहीं मिला। बाहर से रस्सी से कुंडी बंधी मिली। घर के अंदर रक्त पड़ा हुआ पाया गया, जिससे मामला संदिग्ध हो गया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मृतक की पत्नी का नाम विनीता है, जिसकी उम्र करीब 40 वर्ष है। उनके चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं मिला, जबकि तीन बच्चों की शादी हो चुकी है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर शवगृह भेजा है। घटना की सूचना मिलने पर सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्र भी रात में मौके पर पहुंचे।
शराब पीने का आदी थी रणवीर
पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक शराब पीने का आदी था। उसने करीब सात वर्ष पहले अपना 10 बीघा खेत बेच दिया था। दो बीघा खेत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में चला गया था, जिसका मुआवजा मिला था। शराब पीने और संपत्ति बेचने को लेकर घर में अक्सर झगड़े होते रहते थे। जब पड़ोसी झगड़ा शांत कराने आते थे, तो मृतक उन्हें गाली-गलौज कर भगा देता था।
