फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Aurayya Police Take Out Tiranga Yatra, SP Calls Tricolour a Symbol of Nation’s Pride

Auraiya: गूंजा जय हिंद का नारा! एसपी अभिषेक भारती की अगुवाई में औरैया पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

Thu, 13 Aug 2026 06:40 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरैया Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 13 Aug 2026 06:40 PM IST
सार

Auraiya News: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत औरैया पुलिस ने तिरंगा यात्रा निकाली। एसपी अभिषेक भारती के नेतृत्व में सदर कोतवाली से शुरू हुई यात्रा शहर के जेसीज चौराहा और सुभाष चौराहा होते हुए पुलिस लाइन पहुंचकर संपन्न हुई।

विज्ञापन
Aurayya Police Take Out Tiranga Yatra, SP Calls Tricolour a Symbol of Nation’s Pride
औरैया में पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा - फोटो : amar ujala

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत औरैया पुलिस ने शहर में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के नेतृत्व में सदर कोतवाली से शुरू हुई यह यात्रा शहर के प्रमुख चौराहों जेसीज चौराहा और सुभाष चौराहा से गुजरते हुए पुलिस लाइन पहुंचकर बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुई।

विज्ञापन

हाथ में राष्ट्रध्वज थामे सड़क पर उतरे पुलिसकर्मी

इस तिरंगा यात्रा में महिला और पुरुष पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा थामे पुलिसकर्मियों का काफिला शहर के मुख्य मार्गों से गुजरा, जिससे पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति के रंगों में रंग गया। यात्रा के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रध्वज फहराने और देशप्रेमी भावना को मजबूत करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन





राष्ट्रप्रेम और एकता का संकल्प है हर घर तिरंगा अभियान

कार्यक्रम के दौरान एसपी अभिषेक भारती ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हर घर तिरंगा अभियान सिर्फ एक औपचारिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक के अंदर राष्ट्रप्रेम और आपसी एकता को सुदृढ़ करने का एक पवित्र संकल्प है। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा, क्षेत्राधिकारी सिटी शैलेंद्र सिंह परिहार और सदर कोतवाल राजकुमार सिंह समेत भारी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed