फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda 11000 volt ht wire falls into house courtyard family members and goats narrowly escape

Banda: घर के आंगन में गिरा 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार, बाल-बाल बचे परिवार के लोग और बकरियां, इलाके में दहशत

Thu, 30 Jul 2026 09:14 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 30 Jul 2026 09:14 AM IST
सार

Banda News: तिंदवारी कस्बे में बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर रामहित पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार भोर 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार टूटकर एक मकान के आंगन में आ गिरा। गनीमत रही कि वहां सो रहे परिवार के सदस्य और बकरियां बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन
Banda 11000 volt ht wire falls into house courtyard family members and goats narrowly escape
तिंदवारी में हाईटेंशन तार टूटने से दहशत - फोटो : amar ujala

विस्तार

बांदा जिले के तिंदवारी कस्बे में बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर रामहित पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार की भोर 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार टूटकर एक मकान के आंगन में गिर गया। घटना के समय आंगन में मौजूद व्यक्ति, बंधी हुई बकरियां बाल-बाल बची। सूचना के बाद बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई।

विज्ञापन

पीड़िता सुगरा बानो ने बताया की तार टूटकर गिरने के बाद उसमें काफी देर तक चिंगारी निकलती रही।इससे परिवार में दहशत का माहौल बन गया और लोग सुरक्षा के डर से घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके।सूचना मिलने के बाद विद्युत विभाग ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कर दी।

विज्ञापन

15 मिनट तक निकलती रही जोरदार चिंगारी
पीड़िता के बेटे सागिर अली ने बताया कि गुरुवार की सुबह पांच बजे  जोरदार आवाज के साथ 11 हजार लाइन का तार आंगन में टूट कर गिर पड़ा। यहां पर परिवार के लोग सोए हुए थे और घर की बकरियां भी बंधी हुई थीं। 15 मिनट तक जोरदार चिंगारी निकलती रही। छप्पर में लगी आग से घटना की जानकारी मिली बड़ा हादसा हो सकता था।

लाइन के नीचे जाल की व्यवस्था की जाएगी
उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार जिलाधिकारी और विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है। लोगों का कहना था कि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचने के लिए लाइन को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। इस संबंध में विद्युत विभाग के अवर अभियंता मोहित सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही लाइन बंद कर दी गई थी। लाइन के नीचे जाल की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed