Banda Accident: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हादसा, रेलिंग से टकराकर पलटी कार, एक की मौत और तीन घायल
Banda News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास नींद का झोंका आने से बेकाबू हुई एक कार रेलिंग से टकराकर पांच पलटी खाने के बाद रुक गई। इस भीषण हादसे में कार चला रहे दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार उनकी पत्नी और अन्य रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 59.9 देहात कोतवाली क्षेत्र के चहितारा गांव के पास नींद का झोंका आने से बेकाबू हुई कार एक्सप्रेसवे के रेलिंग से टकराकर पांच पलटी खाकर थमी, कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार तीन अन्य गंभीर घायल हो गए।
उन्हें जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हैदराबाद के राहुल (35) ने बताया कि वह अपनी पत्नी लता (28), बेटी कृषु (2), साले बेंगलुरु निवासी दिनेश (35) उनकी पत्नी अंजली (28) के साथ तीर्थधाम घूमने निकले थे। मध्य प्रदेश के छतरपुर के बागेश्वर धाम में रुकने के बाद वह रात में वहां उज्जैन के लिए चले थे।
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया
मंगलवार को सुबह करीब छह बजे बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के देहात कोतवाली क्षेत्र के चहितारा गांव के पास अचानक कार चला रहे दिनेश को नींद का झोंका आने से कार बेकाबू होकर रेलिंग से टकराकर पांच पलटी खाई। हादसे में दिनेश की मौत हो गई। शेष सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।