फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Candidate caught concealing age during police recruitment exam

Banda: पुलिस भर्ती परीक्षा में उम्र छिपाकर बैठा अभ्यर्थी पकड़ा गया, पूछताछ में खुली हेराफेरी की पोल

Fri, 12 Jun 2026 12:10 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Shikha Pandey Updated Fri, 12 Jun 2026 12:10 AM IST
सार

केंद्र व्यवस्थापक को अभ्यर्थी पर संदेह हुआ। पूछताछ में उम्र संबंधी हेराफेरी की पोल  खुली। हाईस्कूल प्रमाणपत्र और आधार में जन्मतिथि बदलने का आरोप है। 

विज्ञापन
Banda: Candidate caught concealing age during police recruitment exam
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दौरान उम्र संबंधी दस्तावेजों में हेराफेरी कर परीक्षा में शामिल होने गए एक अभ्यर्थी को अधिकारियों ने पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने उम्र कम दिखाने के लिए दोबारा हाईस्कूल परीक्षा देने और आधार कार्ड में जन्मतिथि संशोधित कराने की बात स्वीकार की। मामले में शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


जिले के इंटरमीडिएट कॉलेज तिंदवारा में पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा का केंद्र बनाया गया था। परीक्षा के अंतिम दिन बुधवार को दूसरी पाली में प्रयागराज जिले के फाफामऊ थाना क्षेत्र स्थित सराय गोपाल निवासी आदर्श सिंह परीक्षा दे रहा था। इसी दौरान केंद्र व्यवस्थापक को उसके दस्तावेजों और उम्र को लेकर संदेह हुआ। मामला तत्काल उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। इसके बाद अभ्यर्थी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में उसने उम्र कम दर्शाने के लिए दोबारा हाईस्कूल की परीक्षा देने तथा आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलवाकर भर्ती परीक्षा में आवेदन करने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन

 

मामले की विवेचना कर रहे मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सात वर्ष से कम सजा वाले अपराध की श्रेणी में आने के कारण उसे मुचलके पर छोड़ दिया गया है। दस्तावेजों की जांच कर मामले की विस्तृत विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed