सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: contract MNREGA JE hanged himself due to mental depression

Banda: संविदा मनरेगा जेई ने मानसिक अवसाद के चलते फंदा लगाकर दी जान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 17 Feb 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
सार

जेई ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के किरन कॉलेज कटरा मोहल्ले की है। कुछ दिन से मानसिक अवसाद में रह रहे थे। 

Banda: contract MNREGA JE hanged himself due to mental depression
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मानसिक अवसाद के चलते संविदा मनरेगा जेई ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने रोशनदान से देखा तो दरवाजा तोड़कर उन्हें फंदे से उतारा। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। वह कोचिंग भी पढ़ाते थे। शहर कोतवाली क्षेत्र के किरन कॉलेज, कटरा मोहल्ला निवासी आशीष दुबे ने बताया कि उसके चचेरे भाई शोभित दुबे (35) ने मंगलवार को सुबह अपने घर के कमरे के अंदर चादर से पंखे में फंदा लगा लिया।

Trending Videos


परिजनों ने दरवाजा बंद देखकर रोशनदान से झांका तो वह फंदे से लटके थे। परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की है। चचेरे भाई के मुताबिक, शोभित संविदा पर महुवा ब्लॉक में मनरेगा जेई के पद पर तैनात थे। घर में प्रतियोगी छात्रों को कोचिंग भी पढ़ाते थे। साल भर पहले 24 फरवरी को उसकी सीमा के साथ शादी हुई थी पर बच्चे नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चचेरे भाई और पुलिस के मुताबिक, उसकी कोचिंग में पढ़ाए हुए बच्चे अच्छे पदों में तैनात हैं। वह खुद भी कुछ बनना चाहते थे लेकिन, मनचाही नौकरी नहीं मिल पा रही थी। इसको लेकर पिछले कुछ दिन से वह मानसिक अवसाद में रह रहे थे। नशा भी करने लगे थे। इसी के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया है। पिता नारायण प्रकाश दुबे सेतु निगम में चतुर्थ श्रेणी कर्मी के पद से रिटायर्ड हुए थे। घर में मां अनुसूइया हैं। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि घरवालों व पड़ोसियों ने मानसिक अवसाद की बात बताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed