सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Two-year-old innocent dies after drowning in a pond, chaos ensues

Banda: तालाब में डूबकर दो वर्षीय मासूम की मौत, मचा कोहराम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 17 Feb 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
Banda: Two-year-old innocent dies after drowning in a pond, chaos ensues
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

घर के पास स्थित तालाब के किनारे खेल रहे दो वर्षीय मासूम का पैर फिसल जाने से तालाब में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने उसका शव पानी में उतराता देखा तब जानकारी हो सकी। देहात कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली गांव प्रधान अशोक कुमार ने बताया कि उनके गांव का प्रमोद कुमार उर्फ छोटू (2) मंगलवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित शंकर तालाब के पास खेल रहा था। खेल-खेल में पैर फिसल जाने से वह तालाब में डूब गया।

Trending Videos


परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। दोपहर 12 बजे करीब उसका शव पानी में उतराता मिला तो ग्रामीणों ने तालाब से शव को बाहर निकाला। वह उसे लेकर जिला अस्पताल आए। यहां ट्रॉमा सेंटर में तैनात वरिष्ठ ईएमओ डॉ. विनीत सचान ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन शव लेकर घर चले गए हैं। उधर, प्रधान अशोक ने बताया कि प्रमोद दो भाई व दो बहन में सबसे छोटा था। पिता योगेंद्र पाल मजदूरी करते हैं। हादसे की जानकारी पर हल्का लेखपाल अतुल भदौरिया ने घर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजनों को कहा, लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है। इस संबंध में देहात कोतवाली के एसएसआई अरविंद कुमार ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed