Banda Crime: तिंदवारी पुलिस ने साढ़े 5 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को दबोचा, बिहार के रहने वाले हैं आरोपी
Banda News: तिंदवारी थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम साढ़े पांच किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं और क्षेत्र के गांवों में गांजा की आपूर्ति करने आए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जिले की तिंदवारी थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार शाम दो शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से करीब 05.5 किलोग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद किया है।
पकड़े गए दोनों आरोपी मूल रूप से बिहार राज्य के रहने वाले हैं, जो ग्रामीण इलाकों में घूम-घूमकर गांजे की अवैध बिक्री और आपूर्ति करने के फेर में थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
तिंदवारी थाना प्रभारी संदीप पटेल ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को पुलिस टीम क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और संदिग्धों की चेकिंग के लिए गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर किसी ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने तेरहीमाफी गांव के मोड़ के पास घेराबंदी की। वहां खड़े दो युवकों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद जवानों ने घेराबंदी कर दोनों को संदिग्ध हालत में धर दबोचा।
ग्रामीण इलाकों में गांजा बेचने की फिराक में थे आरोपी
शुरुआती पूछताछ के दौरान दोनों युवक पुलिस को भ्रमित करने और टालमटोल करने लगे। कड़ाई से ली गई तलाशी के दौरान उनके पास से 05.5 किलो सूखा गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों ने अपनी पहचान बिहार राज्य के भोजपुर निवासी हरेंद्र यादव और सरिवन के रूप में दी है।
पूछताछ में तस्करों ने कुबूल किया कि वे बांदा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में छोटे-छोटे पैकेट बनाकर गांजा बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस अब इनके नेटवर्क और बांदा में इनके स्थानीय संपर्कों की पड़ताल में जुटी हुई है।