फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Distraught by her mother scolding, a young woman ends her life by hanging herself

Banda: मां की डांट से आहत युवती ने फंदा लगाकर दी जान, तीन भाइयों के बीच इकलौती बहन थी मालती

Sat, 30 May 2026 05:54 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 30 May 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
Banda: Distraught by her mother scolding, a young woman ends her life by hanging herself
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

तिंदवारी थाना क्षेत्र के आबादी गांव में घरेलू बात को लेकर मां की डांट से आहत एक युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। आबादी गांव निवासी 20 वर्षीय मालती वर्मा ने शुक्रवार दोपहर अपने कमरे के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। काफी देर तक कमरे का दरवाजा बंद रहने पर बड़े भाई पुष्पेंद्र को संदेह हुआ। कई बार आवाज देने के बाद भी जवाब नहीं मिला तो उसने परिजन को बुलाया।

विज्ञापन


दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे परिजन ने मालती को फंदे से लटका पाया। परिजन तत्काल उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पिता रामकरन वर्मा ने बताया कि घरेलू कामकाज को लेकर उसकी मां ने बेटी को डांट दिया था। इसी बात से वह आहत हो गई थी। आशंका है कि इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। तिंदवारी थाना प्रभारी संदीप सिंह पटेल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजन मां की डांट से क्षुब्ध होने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed