फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda Double Murder Driven by Greed for Land Demonic Son Turns Butcher Kills His Mother and Own Brother

Banda Double Murder: जमीन के लालच में 'कसाई' बना कलयुगी बेटा, मां और सगे भाई की गोली मारकर ली जान, पढ़ें मामला

Sun, 10 May 2026 03:40 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 10 May 2026 03:40 PM IST
सार

Banda News: बबेरू में पुश्तैनी जमीन के विवाद में युवक ने अपनी मां और छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए चार टीमों का गठन किया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Banda Double Murder Driven by Greed for Land Demonic Son Turns Butcher Kills His Mother and Own Brother
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र में रविवार को राजकिशोर गुप्ता ने अपनी मां और छोटे भाई पर गोली चला दी। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी बबेरू ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को दोपहर करीब 12 बजे घटना की सूचना मिली, जिसके बाद तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन

उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अभियुक्त ने पुश्तैनी जमीन बेचने के विरोध में इस वारदात को अंजाम दिया। एसपी पलाश बंसल ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed