सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda Groom Reaches DM Office With Wedding Procession to Protest Smart Meter Issue

Banda: शादी के दिन डीएम कार्यालय पहुंचा दूल्हा, स्मार्ट मीटर के विरोध में बैंड-बाजे के साथ प्रदर्शन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 20 Apr 2026 04:42 PM IST
विज्ञापन
सार

Banda News: जिले में एक अनोखा विरोध देखने को मिला, जब एक दूल्हा अपनी शादी के दिन बारात लेकर दुल्हन के घर जाने के बजाय सीधे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गया। बैंड-बाजे के साथ किया गया यह विरोध प्रदर्शन स्मार्ट मीटर से बढ़े बिजली बिलों के खिलाफ था, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बन गया है।

Banda Groom Reaches DM Office With Wedding Procession to Protest Smart Meter Issue
डीएम कार्यालय में प्रदर्शन करता दूल्हा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

जनपद के ग्राम उजरेहटा निवासी कुलदीप की सोमवार को शादी तय थी। घर में शादी की तैयारियां पूरी थीं और बारात निकल चुकी थी, लेकिन दूल्हे ने रास्ता बदलकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचने का फैसला किया। कुलदीप का कहना है कि स्मार्ट मीटर के कारण बिजली का बिल काफी अधिक आ रहा है और चेतावनी दी गई है कि बिल जमा न करने पर बिजली आपूर्ति काट दी जाएगी। ऐसे में शादी के बाद घर में अंधेरा होने की आशंका ने उसे विरोध के लिए मजबूर कर दिया।

Trending Videos

Banda Groom Reaches DM Office With Wedding Procession to Protest Smart Meter Issue
बैंड बाजे के साथ विरोध करता दूल्हा - फोटो : amar ujala

दूल्हे ने बुंदेलखंड इंसाफ सेना के साथ मिलकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एएस नोमानी ने सरकार से मांग की कि स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर दोबारा लगाए जाएं। उनका आरोप है कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था से उपभोक्ताओं पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है और खासकर युवाओं की आय का बड़ा हिस्सा बिजली बिल में जा रहा है। यह अनोखा विरोध अब जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि अपनी शादी जैसे खास दिन पर इस तरह का कदम उठाकर दूल्हे ने अपनी समस्या को अलग अंदाज में सामने रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed