सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

UP: मम्मा... मेरे सारे खिलौने दीदी को दे दो लेकिन दीदी को ले आओ, छह साल के रुद्रव की आंखें दीदी को खोजती रहीं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 20 Apr 2026 12:56 PM IST
सार

Kanpur News: बहनों की मौत से अनजान छह साल के रुद्रव की आंखें कभी दीदी तो पापा को खोजती रहीं। 

विज्ञापन
Kanpur Double Murder, father murder both his daughters
Kanpur Double Murder - फोटो : अमर उजाला
त्रिमूर्ति अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर जी-फोर में रविवार शाम भी सब कुछ वैसा ही रहा जैसा शनिवार शाम था। दरवाजे, दीवारें, खिड़कियां… बस नहीं थीं तो रिद्धि और सिद्धि। उनके साथ शाम को खेलने वाला उनका छोटा भाई रुद्रव रविवार को बार-बार अपनी लाडली बहनों और पापा को ढूंढता रहा। मां रेशमा ने बहलाने के लिए कहा कि तुम खिलौने नहीं देते थे तो गुस्सा होकर दोनों दीदी चली गईं। इस पर वह बिलख पड़ा बोला... मम्मा मेरे सारे खिलौने ले लो लेकिन दीदी को ले आओ प्लीज।


उसके बाल हठ का उसकी मां के पास भी कोई जवाब नहीं था। उन्होंने बेटे को आंचल में समेट लिया और फफक पड़ीं। बोलीं, सुबह से बहनों और पापा के बारे में पूछ रहा है। इसे सच बातने की उनके अंदर हिम्मत नहीं है इसलिए टालने के लिए हर बार नई बात कह रही हैं।

Trending Videos
Kanpur Double Murder, father murder both his daughters
इसी सोसायटी में की गई जुड़वां बहनों की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने बताया कि सुबह पुलिस कर्मियों ने जब उनका कमरा खटखटाकर हत्या की जानकारी दी थी उस समय बेटा उनके पास ही सो रहा था। करीब नौ बजे सोकर जगा। लोगों की भीड़ देखकर पूछ रहा कि पुलिस अंकल क्यों आए हैं। उन्होंने पहले तो अनसुना किया लेकिन बाद में सच्चाई बताई कि उसकी दोनों बहनें उससे दूर चली गई हैं। पापा के बारे में पूछने पर बताया कि ऑफिस गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Double Murder, father murder both his daughters
बिलखती मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कैमरों से लैस घर में भी नहीं बच पाई मासूम जिंदगियां
दवा कंपनी के सेल्स मैनेजर शशिरंजन ने परिवार की सुरक्षा के लिए हजारों रुपये खर्च कर चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे हैं। ये कैमरे भी उसकी बच्चियों की सुरक्षा नहीं कर सके। करीब टू बीएचके फ्लैट में अंदर से बाहर तक छह कैमरे लगे हैं। शशिरंजन ने बाहरियों से परिवार की सुरक्षा के लिए फ्लैट के बाहर दो कैमरे लगा रखे थे। ड्राइंग रूम, किचेन और बेडरूम और लॉबी में कैमरे लगवाए थे। पूरे फ्लैट में सिर्फ पत्नी वाले कमरे और बाथरूम में कैमरे नहीं थे।
Kanpur Double Murder, father murder both his daughters
आरोपी पिता और रिद्धी और सिद्धी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिस कमरे में दोनों बेटियों की हत्या की गई उसमें भी कैमरा लगा हुआ था। पत्नी रेशमा ने कहा कि सास गीता मिश्रा की मौत पिछले साल हुई है। उसके बाद पति का चिड़चिड़ापन और बढ़ गया। हालांकि इस बात का अंदेशा नहीं था कि वह इतना बढ़ा कदम उठा लेंगे। वरना वह बेटियों को अपने पास ही सुलातीं।

 
विज्ञापन
Kanpur Double Murder, father murder both his daughters
बिलखती मां से जानकारी लेते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बच्चे किस पर करें भरोसा
अपार्टमेंट के बाहर सुबह भीड़ लगी तो कई लोग मामला जानने के लिए रुक गए। इसमें कई ऐसे भी रहे जिनके साथ बच्चे भी थे। ऐसे में जिसने भी क्रूर पिता के हाथों बेटियों की जान लेने की बात सुनी उसने पिता को जीभर कर कोसा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed