Kanpur Fire: तीन मंजिला टेनरी में लगी भीषण आग, करोड़ों का नया सेटअप जलकर खाक, दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू
Kanpur News: जाजमऊ के वाजिदपुर में शॉर्ट सर्किट से एचएस इंटरनेशनल टेनरी में लगी आग में करोड़ों का जूता फिनिशिंग सेटअप जलकर खाक हो गया। दमकल की आठ गाड़ियों ने चार घंटे में आग पर काबू पाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में जाजमऊ थाना क्षेत्र के वाजिदपुर में मंगलवार रात शॉर्ट सर्किट से टेनरी में आग लग गई। सूचना पाकर पहुंचीं दमकल की आठ गाड़ियाें ने करीब चार घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से करोड़ों रुपये का सामान जल गया है। जेके स्थित एमरॉल्ड गुलिस्तान निवासी नौशाद अहमद की वाजिदपुर स्थित एचएस इंटरनेशनल टेनरी है।
मंगलवार रात को तीन मंजिला टेनरी के नीचे की मंजिल में कर्मचारी काम कर रहे थे। शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस पर कर्मचारी शोर मचाते हुए बाहर भागे। सूचना पाकर टेनरी संचालक मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी। नौशाद ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले जूता फिनिशिंग के लिए सेटअप लगाया था जिसकी कीमत दो करोड़ से अधिक है।
दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू
आग की चपेट में आने से वह पूरी तरह से जलकल खाक हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल और पुलिस कर्मियों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तंग गलियों से वाहन लाने में भी दमकल कर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी, जिस कारण कुछ देरी हुई है। जाजमऊ अग्निशमन अधिकारी राहुल नंदन ने बताया कि फायर स्टेशन जाजमऊ, मीरपुर, किदवईनगर, फजलगंज और पनकी से करीब आठ दमकल बुलाकर आग पर काबू पाया गया है। कोई हताहत नहीं हुआ है।
संकरी गली में चल रहीं टेनरियां
जाजमऊ की जिस टेनरी में मंगलवार को आग लगी वह संकरी गली में है। ऐसे ही संकरी गली में कई और भी टेनरियां भी हैं। इतना ही नहीं ट्रेनिंग संचालकों के पास आग बुझाने के उपकरण भी मौजूद नहीं हैं।

कमेंट
कमेंट X