सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Kidney Racket Mudassir Confession Two Women Died Due to Illegal Transplants Secrets of 10 Deals Exposed

Kanpur Kidney Racket: मुदस्सर का कबूलनामा- अवैध ट्रांसप्लांट से दो महिलाओं की हुई थी मौत, 10 सौदों का खुला राज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 22 Apr 2026 12:27 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: किडनी रैकेट के आरोपी मुदस्सर अली ने 10 अवैध सर्जरी करने और 2025 में एक महिला की मौत होने का कबूलनामा किया है। पुलिस को संदेह है कि ओटी टेक्नीशियन मुदस्सर के पीछे कोई बड़ा विशेषज्ञ शामिल है। अब तक इस मामले में दो डॉक्टरों सहित 11 लोग जेल जा चुके हैं।

Kanpur Kidney Racket Mudassir Confession Two Women Died Due to Illegal Transplants Secrets of 10 Deals Exposed
कानपुर किडनी कांड का मामला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर शहर में एक और महिला की अवैध तरीके से किडनी ट्रांसप्लांट हुई थी। ऑपरेशन के बाद उनकी हालत बिगड़ी और उन्होंने दम तोड़ दिया। यह जानकारी जेल गए मुदस्सर अली सिद्दीकी ने पूछताछ के दौरान विवेचक को दी। पुलिस को इससे पूर्व शिवम अग्रवाल और नवीन पांडेय के बीच मिले ऑडियो से महिला की मौत का पता चला था। दोनों महिलाओं के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Trending Videos

किडनी ट्रांसप्लांट मामले में अब तक 11 आरोपी जेल जा चुके हैं, जिसमें डॉ. सुरजीत सिंह, डॉ. प्रीति आहूजा, शिवम अग्रवाल, राजेश कुमार, राम प्रकाश कुशवाहा, नरेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह राघव, नरेंद्र तोमर, परवेज सैफी, रोहित तिवारी, मुदस्सर अली सिद्दीकी शामिल हैं। मुदस्सर अली ने 16 अप्रैल को कोर्ट में सरेंडर किया था। पुलिस ने उससे पूछताछ के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं से सीखा था किडनी ट्रांसप्लांट
कोर्ट के आदेश के बाद विवेचक ने अली से पूछताछ की। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी के मुताबिक पूछताछ में अली ने बताया कि उसने 12वीं तक पढ़ाई के बाद ओटी टेक्नीशियन का कोर्स किया। इसके बाद कई साल तक दिल्ली के बड़े अस्पताल में नौकरी की। इस दौरान उसने कई सर्जरी सीखी। किडनी ट्रांसप्लांट भी उसने वहीं से सीखा।

कई सर्जरी की और कुछ समय कार्य किया
हालांकि, पुलिस अधिकारियों को उसके बयान पर यकीन नहीं हो रहा है। आशंका है कि किडनी ट्रांसप्लांट के खेल में कोई विशेषज्ञ शामिल हो सकता है। अली और रोहित की मुलाकात 2018 में हुई थी। रोहित ही अली को मेरठ के अस्पताल लेकर आया था। वहां उसने कई सर्जरी की और कुछ समय कार्य किया। इस दौरान अस्पताल के मालिकों में अनबन हो गई।

2025 में हुआ था यह ऑपरेशन
रोहित उसको नवीन पांडेय के साथ मिलकर कानपुर भेजने लगा। अली एक ट्रांसप्लांट के लिए लगभग 20 लाख रुपये लेता था। डीसीपी पश्चिम ने बताया कि मुदस्सर अली ने दस किडनी ट्रांसप्लांट करने की बात कही है। उसने एक और महिला की मौत के बारे में जानकारी दी है। यह ऑपरेशन 2025 में हुआ था। पुलिस अब दोनों महिलाओं की जानकारी जुटा रही है।

आरोपियों की और जानकारी जुटा रही है पुलिस
अली का पुलिस कस्टडी रिमांड लिया जाएगा। उसके मोबाइल फोन व अन्य जानकारियों के संबंध में पूछताछ की जाएगी। 29 मार्च को केशवपुरम अस्पताल में मुजफ्फरनगर की पारुल तोमर को बेगूसराय के आयुष की किडनी लगाई गई थी। सर्जरी के बाद दाेनों को अलग अलग नर्सिंगहोम में शिफ्ट कर दिया गया था। पुलिस आरोपियों की और जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed