सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Rave Parties Held Three Times on Mainavati Marg and in Bithoor

Kanpur: मैनावती मार्ग और बिठूर में तीन बार हो चुकी रेव पार्टी, पुलिस और एलआईयू को मिले सुराग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 20 Apr 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
सार

मैनावती मार्ग और बिठूर में तीन बार रेव पार्टी हो चुकी है। पुलिस और एलआईयू आयोजनकर्ताओं की जानकारी जुटा रही है।

Kanpur: Rave Parties Held Three Times on Mainavati Marg and in Bithoor
एनआरआई सिटी की रेव पार्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

एनआरआई सिटी से पहले दो बार मैनावती और एक बार बिठूर क्षेत्र में रेव पार्टी हुई थी। इसकी जानकारी पुलिस के पास आई है। यहां  मुंबई और पंजाब से कुछ कलाकार आए थे। म्यूजिक और सिंगिंग नाइट के नाम पर हुए कार्यक्रम में एलएसडी समेत कई नशीले पदार्थों को परोसा गया था। पुलिस आयोजकों और कलाकारों की जानकारी जुटा रही है। 
Trending Videos


स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और नवाबगंज पुलिस ने शुक्रवार देर रात एनआरआई सिटी के होटल में छापामारा था। यहां रेव पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें लगभग 144 युवक और युवतियां शामिल हुए थे। पुलिस ने आयोजनकर्ता जाजमऊ के फरदीन और गुमटी नंबर पांच के मोहित जायसवाल को गिरफ्तार किया था। पार्टी में एसएसडी, कोकीन, चरस, स्मैक, क्रशर समेत कई नशीले पदार्थ मिले थे। पुलिस ने युवक और युवतियों को हिदायत देकर छोड़ा था। पार्टी में आईआईटी, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं भी आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दबिश देने से पहले एक पुलिसकर्मी और मुखबिर को ग्राहक बनाकर भेजा था। उनकी ऑनलाइन एंट्री कराई थी। मुखबिर ने पुलिस को कटरी क्षेत्र में तीन पार्टियां और होने की जानकारी दी है। एडीसीपी एसओजी सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया कि मैनावती मार्ग के दो होटलों और बिठूर के एक होटल में रेव पार्टी होने की डिटेल आई है। पुलिस और एलआईयू ने जांच शुरू कर दी है। वहां के होटलों को जल्द ही नोटिस जारी किया जाएगा। यह पार्टी जनवरी और फरवरी में हुई थी। पुलिस को जानकारी मिली है कि पार्टी में मुंबई और पंजाब के कलाकार आए थे। इसमें डांस ग्रुप भी थे। कार्यक्रम पूरी तरह से म्यूजिक नाइट का था, लेकिन इसमें कई लोगों को नशीले पदार्थ परोसे गए थे। यह नशीले पदार्थ कहां से आए और कौन कौन लोग शामिल हुए, इसकी डिटेल खंगाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed