{"_id":"6a186af495bd66628e0998cf","slug":"banda-injured-four-month-old-baby-girl-also-dies-elder-brother-s-funeral-held-just-today-2026-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बांदा हादसा: घायल चार माह की बच्ची ने भी दम तोड़ा, मृतकों की संख्या सात पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा हादसा: घायल चार माह की बच्ची ने भी दम तोड़ा, मृतकों की संख्या सात पहुंची
Thu, 28 May 2026 10:10 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 28 May 2026 10:10 PM IST
सार
बांदा हादसे में घायल चार माह की बच्ची ने भी दम तोड़ दिया है। हादसे में मृतकों की संख्या सात हो गई है। साफिया के बड़े भाई का आज ही अंतिम संस्कार हुआ था।
विज्ञापन
बांदा हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिसंडा में बुधवार को हुए हादसे में बृहस्पतिवार को दुधमुंही साफिया ने अस्पताल से घर आने के बाद शाम को दम तोड़ दिया। जिससे हादसे में मृतकों की संख्या सात पहुंच गई है। जबकि भाई की बुधवार को ही मौत हो चुकी थी। बिसंडा थाना क्षेत्र में बुधवार को मौरंग लादकर जौनपुर जा रहे ओवरलोड ट्रॉला ने सेवानिवृत्त शिक्षक को कुचलने के बाद भागते हुए ई-रिक्शा में टक्कर मार दी थी।
इस हादसे में कुल छह लोगों की मौत हो गई थी, जबकि अन्य घायल हो गए थे। कोर्रही निवासी चार माह की साफिया रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती थी। बृहस्पतिवार की सुबह उसकी अस्पताल से छुट्टी हो गई थी। घर पर साफिया की शाम पांच बजे मौत हो गई। इससे पहले दोपहर में उसके नौ वर्षीय बड़े भाई शाहबाज का अंतिम संस्कार हुआ था। इस हृदय विदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

गौरतलब है कि वहीं साफिया की भी मौत होने पर मृतकों की संख्या सात पहुंच गई है। परिजन ने बताया कि मां शबाना का पैर टूटा है। बच्ची की मौत होने पर मां शबाना को भी मेडिकल कॉलेज से घर लाया गया। पिता पीरू मुंबई में हैं। उनको घटना की सूचना दी गई है जो मुंबई से चल चुके हैं। वह पुत्र के दफनाने में भी नहीं शामिल हो सके।