फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Jeweler Shot Dead; Family Members and Traders Stage Protest

Banda: सर्राफ की गोली मारकर हत्या, परिजनों और व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 24 Apr 2026 09:57 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Shikha Pandey Updated Fri, 24 Apr 2026 09:57 PM IST
सार

यूपी के बांदा जिले में सर्राफ की गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। 
 

विज्ञापन
Banda: Jeweler Shot Dead; Family Members and Traders Stage Protest
चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन करते परिजन व व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनपद के बबेरू कस्बे में बृहस्पतिवार की रात 8:55 बजे सर्राफा व्यापारी की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान तेज प्रकाश सोनी उर्फ पप्पू (45) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच, परिजनों और व्यापारियों ने पुलिस की कार्रवाई से नाराज होकर अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


बबेरू कस्बे के दूल थोक निवासी तेज प्रकाश सोनी उर्फ पप्पू जो सोने-चांदी का कारीगर थे। बृहस्पतिवार शाम लगभग 8:55 बजे पुनी बापू चक्की के पास सराफा बाजार में मौजूद थे। इसी दौरान हमलावरों ने उसे सीने में गोली मार दी। गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल तेज प्रकाश सोनी को आनन-फानन सीएचसी बबेरू ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी करने लगी। आरोप है कि पुलिस ने परिजनों को सूचित किए बिना ही शव को ले जाने की कोशिश की, जिससे गुस्साए परिजनों और व्यापारियों ने सीएचसी के सामने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए नारेबाजी की और न्याय की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की पत्नी स्नेहा ने बताया कि हमलावर सुबह भी दो बार घर आए थे और शाम को कॉल करके बुलाया था। वह सब्जी लेकर आने की बात कह गए थे। उन्होंने आशंका जताई है कि यह किसी रंजिश का परिणाम हो सकता है। मृतक तेज प्रकाश सोनी के दो पुत्र हैं। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पत्नी स्नेहा और मां पुष्पा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, सराफा बाजार के बीचोबीच हुई इस घटना के बाद सैकड़ों सराफा व्यापारी अस्पताल पहुंचे। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि घटना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हमलावरों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। परिजन के आरोपी का नाम बता रहे हैं। हालांकि अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed