फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda Mother murdered in front of daughter son in law struck her neck with an axe angered by the love marriage

Banda: बेटी के सामने मां का कत्ल, दामाद ने कुल्हाड़ी से गर्दन पर किया वार, प्रेम विवाह से था नाराज, जांच शुरू

Sun, 12 Jul 2026 12:57 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 12 Jul 2026 12:57 PM IST
सार

Banda News: बिसंडा क्षेत्र के कोर्रही गांव में एक मुस्लिम महिला बानो की उनके ही दामाद लवकुश वर्मा ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। मृतका ने बेटी आलिया के दूसरे समुदाय में किए गए प्रेम विवाह का विरोध किया था, जिससे नाराज दामाद ने इस वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Banda Mother murdered in front of daughter son in law struck her neck with an axe angered by the love marriage
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

बांदा जिले में बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव में बेटी के सामने मां की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी गई। बेटी ने अपने पति समेत तीन हत्यारोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। बेटी आलिया ने बताया कि उसने गांव के ही आरोपी युवक लवकुश वर्मा से प्रेम प्रसंग के चलते शादी की थी।

विज्ञापन

उसकी मां बानो इस शादी का विरोध कर रही थी। इसी से क्रोधित होकर उसके पति ने अपने दो साथियों के साथ शनिवार की रात कुल्हाड़ी से गर्दन से वारकर हत्या कर दी। मृतका बेवा मुस्लिम महिला थी। उसकी बेटी ने अनुसूचित जाति के आरोपी युवक लवकुश से शादी की थी।

विज्ञापन





शादी का विरोध करने पर हत्या
पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ सौरभ सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते की गई शादी का विरोध करने पर हत्या की गई है। तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed