फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Careless driver damages security gate traffic on the route comes to a complete standstill

Kanpur: लापरवाह चालक ने क्षतिग्रस्त किया सुरक्षा गेट, मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप, पुलिस ने कंटेनर को हटवाया

Sun, 12 Jul 2026 11:28 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 12 Jul 2026 11:28 AM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र स्थित छतमरा रेलवे अंडरपास पर रविवार सुबह एक कंटेनर चालक ने ओवर-हाइट बैरियर को जोरदार टक्कर मारकर उसे तोड़ दिया। इस हादसे के कारण अंडरपास का यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है और पुलिस क्षतिग्रस्त गेट को हटाने व मार्ग खुलवाने के प्रयास में जुटी है।

विज्ञापन
Kanpur Careless driver damages security gate traffic on the route comes to a complete standstill
गेट क्षतिग्रस्त करने वाला कंटेनर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के छतमरा रेलवे फाटक के पास स्थित अंडरपास में रविवार सुबह एक कंटेनर चालक की लापरवाही से हादसा हो गया। इसमें ओवर हाइट के लिए रेलवे द्वारा लगाए गए सुरक्षा गेट को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे के बाद से इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब नौ बजे एक कंटेनर चालक अंडरपास से कंटेनर निकालने का प्रयास कर रहा था। कंटेनर की ऊंचाई अधिक होने के कारण वह ओवर हाइट बैरियर से टकरा गया और उसे तोड़ते हुए आगे बढ़ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि गेट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन





मार्ग से रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं
घटना के बाद राहगीरों की सूचना पर महाराजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है। राहगीरों ने बताया कि इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। गेट टूटने से अंडरपास में बड़े वाहनों के प्रवेश को लेकर समस्या उत्पन्न हो गई है। थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि वाहन को हटवाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed