Banda: कोतवाली नगर मार्केट की कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर खाक
Banda News: कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित मार्केट में मंगलवार को कल्पना गारमेंट्स की दुकान में अचानक आग लग गई। आग देखते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और इसकी सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा के कोतवाली नगर मार्केट स्थित एक गारमेंट्स की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग की लपटें उठती देख आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी।
फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, शार्ट सर्किट की आशंका
आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम दमकल की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। स्थानीय लोगों के अनुसार आग बहुत तेजी से फैली, जिससे दुकान मालिक को लाखों रुपये का भारी नुकसान हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी होगी, हालांकि सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
पुलिस ने जांच की शुरू
घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस प्रशासन द्वारा दुकान मालिक से नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।