{"_id":"6a000a8615dd1f2ade0ad51f","slug":"banda-robbery-committed-against-woman-while-posing-as-electricity-worker-two-criminals-arrested-in-encounter-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: बिजली कर्मी बन महिला से की थी लूट, मुठभेड़ में दो शातिर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली, ये सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: बिजली कर्मी बन महिला से की थी लूट, मुठभेड़ में दो शातिर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली, ये सामान बरामद
Sun, 10 May 2026 10:04 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 10 May 2026 10:04 AM IST
सार
Banda News: बदौसा थाना क्षेत्र में बिजली कर्मी बनकर लूट करने वाले दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में मुख्य आरोपी आदेश घायल हुआ है, जिसके पास से लूटे गए जेवर और अवैध हथियार बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जिले के बदौसा थाना क्षेत्र में महिला से लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में एक अभियुक्त घायल हो गया, जबकि दूसरे को पकड़ा गया है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि थाना बदौसा और एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा यह गिरफ्तारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक मई 2025 को नांदनमऊ में बिजली कर्मी बनकर घर में घुसकर लूट की शिकायत दर्ज हुई थी। ग्राम तुर्रा के पास घेराबंदी करने पर अभियुक्तों ने पुलिस पर फायर किया, जिसके जवाब में मुख्य अभियुक्त आदेश के पैर में गोली लगी। अभियुक्तों के कब्जे से लूट के जेवर, दो तमंचे, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई है। आदेश पर गैंगस्टर एक्ट और अपने चाचा की हत्या के मामले भी दर्ज हैं।
विज्ञापन