{"_id":"6a05ecf9a1d78a9245066658","slug":"banda-youth-climbs-pole-creates-high-voltage-drama-chaos-ensues-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: युवक ने खंभे पर चढ़ किया हाईवोल्टेज ड्रामा, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: युवक ने खंभे पर चढ़ किया हाईवोल्टेज ड्रामा, मची अफरा-तफरी
Thu, 14 May 2026 09:11 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 14 May 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
खंभे पर चढ़ा युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबेरू कस्बे में बृहस्पतिवार सुबह सुनील राजपूत विद्युत लाइन के खंभे पर चढ़ गया। उसने घंटों तक तमाशा किया। जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। औगासी सड़क स्थित मागलीराम विद्यालय के पास हुई इस घटना की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत ने बल के साथ पहुंचकर युवक को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक समझाने के बाद, जब पुलिस ने मदद का आश्वासन दिया, तब सुनील खंभे से नीचे उतरा। नीचे आने पर उसने बताया कि उसे कारोबार शुरू करने और परिवार का खर्च चलाने के लिए 25 लाख रुपये का ऋण चाहिए। पुलिस ने उसे बैंक से संपर्क करने की सलाह दी।
विज्ञापन