{"_id":"69bffedcaa7e5f7ffc0ead55","slug":"banda-youth-commits-suicide-by-hanging-due-to-unknown-reasons-death-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: अज्ञात कारणों से युवक ने लगाया फंदा, मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: अज्ञात कारणों से युवक ने लगाया फंदा, मौत से मचा कोहराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 22 Mar 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
फूल प्रजापति की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पैलानी थानाक्षेत्र के निबाईच गांव निवासी सुरेश कुमार प्रजापति के 28 वर्षीय पुत्र फूल प्रजापति ने शनिवार रात घर के अंदर साड़ी का फंदा बनाकर जान दे दी। पत्नी उमा ने देखा तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पिता सुरेश कुमार ने बताया कि मृतक 20 मार्च को कानपुर से वापस आया था। वह वहां लकड़ी के बक्से बनाने का कार्य करता था। बताया कि घटना के समय वह खेत पर था।
Trending Videos
मां आशा देवी मवेशियों की देखरेख और मृतक की पत्नी उमा बर्तन धुल रहीं थीं। बताया कि मृतक छह भाइयों में सबसे छोटा था। उसका विवाह करीब चार माह पहले हुआ था। परिजनों ने घटना के कारणों से अनभिज्ञता जताई। वहीं दूसरी ओर चर्चा रही कि मृतक का किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हुआ था। इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली। थानाप्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि फांसी का कारण अज्ञात है, जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन