{"_id":"6a53bcad0dc239ebe90fb4a5","slug":"banda-youth-takes-his-own-life-by-hanging-after-quarrel-with-grandmother-and-uncle-2026-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Banda: दादी व चाचा से झगड़ा कर युवक ने फंदा लगाकर दी जान, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: दादी व चाचा से झगड़ा कर युवक ने फंदा लगाकर दी जान, मचा कोहराम
Sun, 12 Jul 2026 09:44 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 12 Jul 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादी व चाचा से झगड़ा कर युवक ने फंदा लगाने का प्रयास किया तो घरवालों ने बचा लिया, उसके बाद जब सब सो गए तो युवक ने फिर से फंदा लगाकर जान दे दी। चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव निवासी पंकज ने बताया कि उसके चचेरे भाई इंद्रपाल वर्मा (32) ने रविवार को सुबह घर के कच्चे कमरे में रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। घरवालों ने देखा तो पुलिस को जानकारी दी। पंकज ने बताया कि इंद्रपाल शराब के नशे का आदी था।
विज्ञापन
शनिवार को देर शाम वह नशे में घर आया और दादी प्रेमा व चाचा रविकरन से झगड़ा करने लगा। कमरा बंद कर वह फंदा लगाने जा रहा था, तभी सभी ने उसे बचा लिया था। रविवार को सुबह सात बजे उसने पुन: फंदा लगाकर जान दे दी। चचेरे भाई ने बताया कि इंद्रपाल के माता-पिता बचपन में ही खत्म हो गए थे। दादी प्रेमा ने उसकी परवरिश की थी। वह विवाहित था। एक बेटी पल्लवी आठ वर्ष की है।
विज्ञापन
उसकी पत्नी मार्च माह में किसी के साथ चली गई है। वह अपने घर का इकलौता था। 15 दिन पहले सूरत से कमाकर लौटा था। जब से उसकी पत्नी उसे छोड़कर गई है, तब से वह तनाव में शराब पीने लगा था। थानाध्यक्ष आनंद साहू ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।