फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dispute between couple; wife hangs herself.

Banda News: दंपती में हुआ विवाद, पत्नी ने लगाई फांसी

Sun, 12 Jul 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 12 Jul 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Dispute between couple; wife hangs herself.
मृतका सुमन। फाइल फोटो।
बांदा। मजदूरी करके घर वापस आए व्यक्ति की जेब से पत्नी ने रुपये निकाल लिए। इस पर दोनों का विवाद हो गया। इसके बाद पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन




कालिंजर थाना क्षेत्र के मसौनी रक्सी गांव निवासी श्यामबाबू कोरी ने बताया कि उसकी पत्नी सुमन (20) ने शुक्रवार की देर शाम करीब छह बजे घर के अंदर दरवाजा बंद कर बांस में साड़ी से फंदा लगा लिया। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आई तो भाभी अंजलि ने श्यामबाबू को जानकारी दी। इसके बाद पीछे का दरवाजा तोड़कर देखा तो वह फंदे से लटकी थी।
विज्ञापन




पति ने बताया कि वह दोपहर में खाना खाने आया तो पत्नी सुमन ने उसकी जेब से 200 रुपये निकाल लिए। उसने 20 रुपये गुटखा खाने के लिए मांगे तो पत्नी ने कहा कि जिनके यहां मजदूरी कर रहे हो, उन्हीं से लेकर खाना। इस पर दोनों के बीच आपसी कहासुनी हो गई। वह अपने भाई के यहां चला गया। उधर, जरोहरा गांव निवासी मृतका के भाई मनोज ने बताया कि पति शराब का लती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शराब पीने के लिए 200 रुपये मांग रहा था। न देने पर बहन की पीटकर हत्या के बाद शव को फंदे से लटका दिया। उन्होंने अपनी बहन की शादी नवंबर 2025 में की थी। कोई संतान नहीं है। कालिंजर थानाध्यक्ष दारा सिंह ने बताया कि पति-पत्नी का आपसी विवाद के चलते प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। मायके पक्ष के लोग आरोप लगा रहे हैं। जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed