{"_id":"5c9dd7d1bdec2213e54bac60","slug":"bjp-mp-left-party-before-lok-sabha-elections-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी को पत्र लिख सुर्खियों में आए थे कांग्रेस का दामन थामने वाले बीजेपी सांसद, जानिए पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी को पत्र लिख सुर्खियों में आए थे कांग्रेस का दामन थामने वाले बीजेपी सांसद, जानिए पूरी कहानी
Fri, 29 Mar 2019 02:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 29 Mar 2019 02:57 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी के साथ अशोक दोहरे कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करते हुए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 से पहले भाजपा को झटका देकर कांग्रेस का दामन थामने वोले अशोक दोहरे पहले भी पार्टी के खिलाफ जा चुके हैं। पीएम मोदी को पत्र लिखकर सुर्खियाें में आने वाले सांसद दोहरे ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ राहुल गांधी एवं अशोक दोहरे
- फोटो : ट्विटर
आपको बताते चलें कि अशोक दोहरे ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर कहा था कि '2 अप्रैल को 'भारत बंद' के बाद एससी/एसटी वर्ग के लोगों को उत्तर प्रदेश सहित दूसरे राज्यों में सरकारें और स्थानीय पुलिस झूठे मुकदमे में फंसा रही है।
राहुल गांधी के साथ अशोक दोहरे
- फोटो : ट्विटर
उन पर अत्याचार हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस निर्दोष लोगों को जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए घरों से निकाल कर मारपीट कर रही है। इससे इन वर्गों में गुस्सा और असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम योगी
- फोटो : डेमो
वहीं 5 अप्रैल को यूपी के रॉबर्ट्सगंज से बीजेपी के दलित सांसद छोटेलाल ने पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे और बीजेपी नेता सुनील बंसल की भी शिकायत की थी। चिट्ठी में सांसद छोटेलाल ने लिखा है कि जिले के आला अधिकारी उनका उत्पीड़न कर रहे हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी एवं प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)
भारतीय जनता पार्टी ने अशोक कुमार दोहरे का टिकट काटकर इटावा लोकसभा सीट से रामशंकर कठेरिया को उम्मीदवार बनाया है। 2014 में रामशंकर कठेरिया आगरा से चुनाव लड़े और जीते थे। बताया जा रहा है कि अशोक दोहरे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से काफी समय से खफा चल रहे थे। अब कांग्रेस पार्टी का दामन थाम कर वो यूपी में प्रियंका गाधी के साथ पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव प्रचार करेंगे।