{"_id":"5d4328368ebc3e6ca302bac0","slug":"bjp-state-president-swatantradev-singh-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से गर्माया गोविंदनगर उप चुनाव मुद्दा, चेहरा दिखाने की होड़ में ढका शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से गर्माया गोविंदनगर उप चुनाव मुद्दा, चेहरा दिखाने की होड़ में ढका शहर
Thu, 01 Aug 2019 11:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 01 Aug 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह कानपुर में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर मे भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव के शहर आने के बाद एक बार फिर से गोविंदनगर उप चुनाव को लेकर दावेदारी का मामला गरम रहा। चुनाव में दावेदारी करने वाले कार्यकर्ता अध्यक्ष को मुंह दिखाने की होड़ में लगे रहे। कौन कितने ज्यादा समर्थकों के साथ स्वागत कर रहा है, इसकी भी तैयारी करके दावेदार आए थे। मजे की बात यह है कि दावेदारों में सबसे ज्यादा ब्राह्मण बिरादरी के कार्यकर्ता शामिल थे।
दावेदारों को उम्मीद है कि सत्यदेव पचौरी के सांसद बनने के बाद खाली हुई गोविंदनगर सीट पर किसी ब्राह्मण कोे ही टिकट मिल सकता है। इसीलिए इस बिरादरी के लोगों की दौड़धूप ज्यादा दिखी। दावेदारों को भारी दिखाने में उनके समर्थक भी पीछे नहीं थे। दावेदारी करने वालों में जिन लोगों के नाम की चर्चा थी उसमें अनूप पचौरी, सुरेंद्र शर्मा मैथानी, राकेश तिवारी, नीरज चतुर्वेदी, भूपेश अवस्थी, निर्मल तिवारी, शामिल हैं।
चर्चा इस बात की भी है कि यदि आपस में ज्यादा टकराव हुआ तो किसी महिला को भी इस सीट से प्रत्याशी के रूप में उतारा जा सकता है। इसी तरह सिंधी बिरादरी से चंद्रकुमार गंगवानी लालू के अलावा एक दो नाम ठाकुर और पिछड़ी बिरादरी से भी दावेदारों के नाम सूची में हैं।