फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bollywood actor John Abraham has appealed to youth

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने युवाओं से की है ये अपील  

Wed, 28 Mar 2018 08:52 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 28 Mar 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
Bollywood actor John Abraham has appealed to youth
अभिनेता जॉन अब्राहम

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने युवाओं से अपील की है कि बाइसैप और सिक्स पैक एब्स बाद में पहले अपना दिमाग बनाएं। परिवार और मां-बाप बहुत अनमोल हैं। इनका ख्याल रखें। भ्रष्टाचार बहुत बड़ी बुराई है, इस देश को युवाओं को ही बदलना है। इसलिए ईमानदार बनें, कामयाबी जरूर मिलेगी। यूपी के युवाओं में प्रतिभा है। बॉलीवुड में उन्हें मौका मिल रहा है। कानपुर में आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में जॉन अब्राहम ने कहा कि नए युवाओं में बहुत प्रतिभाएं हैं। उनके होम प्रोडक्शन कंपनी की फिल्म विकी डोनर में आयुष्मान खुराना का टैलेंट सराहा गया। उन्होंने अपने होम प्रोडक्शन फिल्म ‘मद्रास कैफे’ और आने वाली फिल्म ‘परमाणु’ से जुड़े किस्से भी संवाद में साझा किए।

विज्ञापन

 
असाधारण मेहनत से मिलेंगे बेहतर परिणाम   
उन्होंने बॉलीवुड में किस्मत आजमाने वाले और किसी भी क्षेत्र में आगे में भविष्य संवारने वाले युवाओं से कहा कि असाधारण मेहनत से ही अच्छे परिणाम मिलेंगे। जीवन में कुछ बड़ा हासिल करने के लिए अनुशासन बहुत जरूरी है। मैं रात साढ़े 9 या 10 बजे सोता हूं और सुबह साढ़े चार बजे उठता हूं। सिगरेट नहीं पीता, शराब-ड्रग्स कभी छुआ नहीं है। बॉडी बिल्डिंग में स्टेरॉयड का इस्तेमाल किया है लेकिन संतुलित दिनचर्या होने पर यह नुकसानदायक नहीं है। प्रोटीन पाउडर लेने में कोई नुकसान नहीं है।
विज्ञापन


पैसों के लिए शादियों में नहीं नाचता
जॉन ने कहा कि फिल्म अवार्ड फंक्शन में सब कुछ फिक्स होता है। यह सभी लोग जानते हैं। इसलिए मैं वहां नहीं जाता हूं। शादियों में भी मैं पैसों के लिए जाकर नहीं नाचता। हां सामाजिक कार्यक्रमों का हिस्सा जरूर होने की कोशिश करता हूं। मध्य वर्गीय परिवार से हूं। पिता ने कभी रिश्वत नहीं ली। भ्रष्टाचार से निजात मिलना बेहद जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्षय-अभिषेक करीबी दोस्त
अभिनेता अक्षय कुमार और मेरी लाइफस्टाइल एक जैसी है। अभिषेक बच्चन से भी नजदीकी रिश्ते हैं। वरुण धवन और टाइगर श्रॉफ के भी करीब हूं। अभिनेत्रियों के बारे में पूछने पर जॉन शर्माये और बोले कि दीपिका पादुकोण का स्वभाव बहुत अच्छा है। प्रियंका चोपड़ा और जैकलीन फर्नांडीज से भी उनकी अच्छी बातचीत होती है।


देशभक्त हूं, फिल्म ‘परमाणु’ जगाएगी देशभक्ति
जॉन अब्राहम ने बताया कि वह बहुत ज्यादा देशभक्त हैं। वह खुद किसी बुराई पर बोल सकते हैं लेकिन किसी दूसरे से अपने देश के बारे में बुरा सुन नहीं सकते।  उनकी आने वाली फिल्म ‘परमाणु’ देशभक्ति की भावना जगाएगी। पोखरण में हुए परमाणु बम परीक्षण पर आधारित इस फिल्म में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का पात्र भी है। पूरी वास्तविकता पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed