सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bridge without railing, risk of accident remains

Kanpur News: बिना रेलिंग की पुलिया, बना रहता हादसे का खतरा

संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 04 May 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Bridge without railing, risk of accident remains
विज्ञापन
शिवली। मैथा क्षेत्र के हथिका-कुढ़वा मार्ग पर रजबहे पुल की टूटी है। सिंचाई विभाग रेलिंग बनाने की सुध नहीं ले रहा है। कई लोग गिरकर चुटहिल हो चुके हैं। यहां से गुजरने वाले वाहन सवार हादसे के खतरे को लेकर डरे रहते हैं। मैथा ब्लॉक क्षेत्र के हथिका-कुढ़वा प्रमुख मार्ग से रामपुर, जसापुरवा, खतरा, तातमऊ औंगी, जरैलापुरवा, देवीपुर, मैथा, मखौल समेत आसपास के करीब पचास गांवों के लोगों का आना जाना हैं। पुलिया के दोनों किनारों पर बनाई गई रेलिंग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दोबारा रेलिंग बनाने की जरूरत नहीं समझी गई है।
Trending Videos

अब रजबहे पर बनी पुलिया बिना रेलिंग के है। ग्राम प्रधान योगेंद्र सिंह, कमलेश शुक्ला, डब्बू सिंह, ऋषि मिश्रा, वीरबहादुर सिंह भदौरिया, जगमोहन पाल, मोहन मिश्रा आदि ने बताया कि कई साल से रजबहे की पुलिया के दोनों ओर रेलिंग नहीं है। सिंचाई विभाग के नोडल एक्सईएन सुरेंद्र कौशल ने बताया कि जेई से रिपोर्ट लेकर आगे की प्रक्रिया की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed