फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भगवान बुद्ध और जाहरवीर की मूर्तियां क्षतिग्रस्त, 3 साल पहले हुई थी महंत की हत्या, लोगों में आक्रोश

Sun, 23 Sep 2018 06:39 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 23 Sep 2018 06:39 PM IST
विज्ञापन
case of damaging the statue of Gautam Buddha in Kannauj
क्षतिग्रस्त मूर्ति - फोटो : अमर उजाला
यूपी में कन्नौज जिले में छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गांव में शनिवार रात अराजकतत्वों ने भगवान बुद्ध और जाहरवीर मूर्तियां क्षतिग्रस्त कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। जानकारी होने पर सुबह मंदिर और बुद्ध विहार में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने छानबीन कर ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्राम प्रधान ने मूर्तियों की मरम्मत कराई। सलेमपुर गांव के मुख्य मार्ग के एक तरफ सिद्धार्थ बुद्ध विहार और दूसरे तरफ मंदिर है। मंदिर के बाहर जाहरवीर गोगाजी महाराज की मूर्ति लगी है। शनिवार रात अराजकतत्वों ने गौतम बुद्ध की मूर्ति और गोगाजी महाराज की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी। अराजकतत्वों ने बुद्ध विहार के पेड़ भी नष्ट कर दिए। बुद्ध विहार के भंते राहुल मित्र रात में गांव स्थित घर चले जाते हैं।



 
case of damaging the statue of Gautam Buddha in Kannauj
क्षतिग्रस्त मूर्ति - फोटो : अमर उजाला
भंते राहुल ने बताया कि देर रात तिवारी बाबा ने उन्हें बुद्ध विहार में पौधे नष्ट करने की सूचना दी। सुबह बुद्ध विहार जाने पर मूर्तियां खंडित करने की जानकारी हुई। ये खबर लगने पर सुबह मंदिर और बुद्ध विहार में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। जिला पंचायत सदस्य जीतू शाक्य, भाजपा नेता ओमकार शाक्य, प्रधान राजीव कुमार, सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रामप्रकाश शाक्य आदि भी पहुंच गए। सूचना पर एसडीएम गौरव शुक्ला, क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत गौतम, कोतवाल संतोष कुमार व्यास, सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज बसंतराम कुशवाह भी फोर्स के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने घटना के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी लेकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। प्रधान राजीव कुमार ने मिस्त्री बुलाकर क्षतिग्रस्त मूर्तियों की मरम्मत करवाई।
 
case of damaging the statue of Gautam Buddha in Kannauj
क्षतिग्रस्त मूर्ति - फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर ग्राम प्रधान राजीव कुमार ने बताया कि गांव के हीरालाल शाक्य ने अपनी जमीन देवस्थान के लिए दान दी थी। इसी जमीन के बीच से गांव का मुख्य मार्ग निकला है। सड़क के तरफ सिकंदरपुर के शिवमोहन मिश्र ने मंदिर और दूसरी तरफ तत्कालीन ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद ने वर्ष 2003 में बुद्ध विहार की स्थापना की थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
case of damaging the statue of Gautam Buddha in Kannauj
मूर्ति क्षतिग्रस्त होने के बाद आक्रोशित लोग - फोटो : अमर उजाला
शिवमोहन मिश्रा मंदिर में भोगांव थानांतर्गत अरमसराय गांव निवासी साले बाबा रघुवीर पांडेय को पुजारी रखा था। उधर बुद्ध विहार में भंते भी रहते थे। 6 मई 2015 को बदमाशों ने रघुवीर पांडेय की हत्या कर दी थी। उसके बाद से रात में न ही मंदिर में पुजारी रुकते हैं और न ही बुद्ध विहार में भंते। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed