{"_id":"5ba746f0867a557f5742e27c","slug":"mother-son-died-due-to-road-accident-in-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से मां-बेटे की मौत, दर्दनाक मंजर देख भड़क उठे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से मां-बेटे की मौत, दर्दनाक मंजर देख भड़क उठे लोग
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 23 Sep 2018 03:04 PM IST
विज्ञापन
हादसे में मां व बेटे की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां ट्रक की टक्कर से मां व बेटे की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। जानें पूरा मामला...
घटना के बाद बिलखते परिजन
यह घटना कल्याणपुर के बारासिरोही में शिवली रोड की है। यहां बनी दयालपुर निवासी राजकुमार के चार बच्चों में सबसे छोटा पांच वर्षीय आहित बीमार था। रविवार सुबह वह पत्नी गीता (35) के साथ बच्चों को डॉक्टर को दिखाने के लिए घर से निकले थे। तीन बच्चों को घर पर ही छोड़ दिया था। कल्याणपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे मां व बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि राजकुमार गंभीर रूप से घायल है।
घटना स्थल पर मौजूद क्षेत्रीय लोग
हादसे में ट्रक के पिछले एक तरफ के पहियों में मासूम का शव बुरी तरह फंस गया था। उसे निकालने के लिए पुलिस को मुश्किल हो रही थी। बाद में ट्रक में जैक लगाकर एक पहिया खोलकर बाहर निकाला गया, इसके बाद बच्चे का शव बाहर निकाला गया। घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही घर पर परिजनों में कोहराम मच गया।
मौके पर पहुंचे परिजन शव को सड़क पर रखकर आक्रोश जता ट्रक चालक पर कार्रवाई की मांग करने लगे। बवाल की सूचना पर कई थानों की पुलिस, एसीएम छह व दमकल मौके पर पहुंची। पुलिस अफसरों ने परिजनों को समझाने के बाद शांत कराया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मौके पर पहुंचे परिजन शव को सड़क पर रखकर आक्रोश जता ट्रक चालक पर कार्रवाई की मांग करने लगे। बवाल की सूचना पर कई थानों की पुलिस, एसीएम छह व दमकल मौके पर पहुंची। पुलिस अफसरों ने परिजनों को समझाने के बाद शांत कराया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलखते परिजन
कल्याणपुर सीओ राजेश कुमार पांडे ने बताया कि चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में लिया गया। तहरीर मिलने पर ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ट्रक में गैस सिलेंडर लोड थे, किसी बड़ी घटना की आशंका के चलते दमकल को भी बुलवा लिया गया था।
विज्ञापन
क्षेत्रीय लोगों ने जमकर किया बवाल
राहगीरों ने बताया कि सीएचसी के सामने फैले कीचड़ में राजकुमार की बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे पीछे बैठी पत्नी गीता और बेटा आहित सड़क पर आ गिरे। इस बीच पीछे से आ रहे गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने मां-बेटे को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।