UP News: नेताजी की अंत्येष्टि में शामिल होने अकेले निकला बच्चा, मुलायम सिंह के निधन से श्यामलाल सदमे में
नेताजी की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए महाराजगंज से एक बच्चा अकेले चला आया। कानपुर सेंट्रल पर एक यात्री ने जीआरपी के सुपुर्द किया। वहीं, बच्चे को दूसरे दिन पिता को सौंपा गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन से महाराजगंज के थाना बसंतपुर के निवजी मल्हनी फलवरिया जिले का 14 साल का बच्चा श्यामलाल भी सदमे में है। वह घरवालों को बगैर बताए ही सैफई के लिए निकल पड़ा। इटावा स्टेशन पहुंचा तो एक यात्री से सैफई का रास्ता पूछा।
उस यात्री ने बच्चे को अपने साथ कानपुर की ट्रेन में बैठा लिया और जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। जीआरपी को उसने बताया कि उसे पता चला कि मुलायम सिंह यादव इस दुनिया में नहीं रहे तो 11 अक्तूबर की रात महाराजगंज के लक्ष्मीपुर स्टेशन से ट्रेन पकड़कर इटावा पहुंच गया। जीआरपी को उसने बताया कि वह अखिलेश यादव से मिलता।
उसने खुद को स्टार प्रचारक बताया और नौतनवा विधानसभा में इस बारे में क्षेत्रीय नेता मुन्ना सिंह से इस बात की पुष्टि करने का दावा भी किया। किशोर ने यह भी बताया कि उसकी बहन की शादी में नेता जी 20 हजार रुपये की मदद कर गए थे। जीआरपी इंस्पेक्टर आरके द्विवेदी ने बताया कि उसके पिता बुधवार को कानपुर सेंट्रल आए, तो उसे पिता के सुपुर्द कर दिया गया।