फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Children appeal to DM for road and drainage in Auraiya, video goes viral

Auraiya: 'डीएम साहब! सड़क-नाली बनवा दो', कीचड़ में खड़े होकर मासूम बच्चों ने लगाई गुहार; वीडियो वायरल

Thu, 09 Jul 2026 05:51 PM IST
औरैया Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 09 Jul 2026 05:51 PM IST
सार

Auraiya News: शहर से सटे समरथपुर गांव में विकास के दावों की पोल खोलता एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गल्ला मंडी गेट के सामने विष्णु मंदिर के पास जलभराव और बदहाल सड़क से परेशान छोटे-छोटे बच्चों ने सड़क पर खड़े होकर जिलाधिकारी से सड़क और नाली बनवाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Children appeal to DM for road and drainage in Auraiya, video goes viral
मासूम बच्चों ने लगाई गुहार - फोटो : वीडिओ ग्रैब

विस्तार

औरैया जिले में विकास के दावों की पोल खोलती एक बेहद भावुक तस्वीर सामने आई है। यहां प्रशासन और ग्राम पंचायत की लापरवाही से तंग आकर अब छोटे-छोटे मासूम बच्चों को सड़क पर उतरना पड़ा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चे कीचड़ और गंदे पानी के बीच खड़े होकर जिलाधिकारी से सड़क और नाली बनवाने की गुहार लगा रहे हैं। बच्चों की यह भावुक अपील अब जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन

गल्ला मंडी गेट के पास बदहाली का आलम

औरैया शहर से बिल्कुल सटे हुए गांव समरथपुर का है। यहां गल्ला मंडी गेट के सामने, विष्णु मंदिर के पास रहने वाले लोग लंबे समय से जलभराव और बदहाल रास्ते की मार झेल रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि हल्की सी बारिश होते ही यह पूरा इलाका टापू में तब्दील हो जाता है। प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार शिकायत के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो बच्चों ने खुद अपनी आवाज बुलंद करने का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के एक्शन पर टिकी नजरें

सड़क पर जमा गंदे पानी के बीच खड़े मासूमों का यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। लोग स्थानीय प्रशासन और जन प्रतिनिधियों को टैग करके व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

विज्ञापन





अब देखना यह होगा कि इन मासूम बच्चों की इस मार्मिक और भावुक अपील पर औरैया के जिलाधिकारी क्या कड़ा एक्शन लेते हैं और समरथपुर के ग्रामीणों को इस नरकीय जीवन से कब तक निजात मिल पाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed