फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman Divorced After 'Bullet' Motorcycle Not Provided; Case Registered Against Five

अपनों के सितम: बुलेट नहीं मिलने पर महिला को दिया तलाक, पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 09 Jul 2026 07:18 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 09 Jul 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
Woman Divorced After 'Bullet' Motorcycle Not Provided; Case Registered Against Five
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
दहेज में बुलेट और डेढ़ लाख रुपये नकद की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने महिला को पीटकर घर से निकाल दिया। पति ने मोबाइल पर कॉल कर तीन तलाक दे दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को पति समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ललौली कस्बे के नूरगंज मोहल्ला निवासी सईद खां ने पुलिस को बताया कि पुत्री नाजनी (26) का निकाह 22 नवंबर 2023 को मोहल्ले के समर खां के साथ किया था। पुत्री के निकाह के बाद ससुरालियों के साथ महाराष्ट्र प्रांत मुबरा जिला अलमास कालोनी स्थित मकान में रहने लगे। बुलेट व डेढ़ लाख की नकदी की मांग को लेकर पुत्री को उसका पति समर खां, सास शरीना, ससुर रईस खां, जेठ रफीक खां, चचेरे ससुर नफीस खां प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed