सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chitrakoot Farmer Drowns in Deep Water While Soaking Bundhana Accident Occurs After Foot Slips

Chitrakoot: बंधना भिगोते समय गहरे पानी में डूबकर किसान की मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 02 Apr 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
सार

Chitrakoot News: चित्रकूट के रेहुटिया गांव में किसान रामू सिंह की तालाब में डूबकर मौत हो गई। परिजनों ने रेलवे विभाग पर तालाब को अवैध रूप से अत्यधिक गहरा करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

Chitrakoot Farmer Drowns in Deep Water While Soaking Bundhana Accident Occurs After Foot Slips
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

चित्रकूट जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के रेहुटिया गांव में बंधना को तालाब में भिगोते समय किसान का पैर फिसल गया। इससे गहरे तालाब के पानी में किसान की डूब कर मौत हो गई। परिजनों ने रेलवे विभाग पर तालाब को अधिक गहरा करने का आरोप लगाया है। रेहुटिया निवासी विकास सिंह ने बताया कि सुबह उसके पिता रामू सिंह (48) गेहूं काटने गए थे। वहां पर करीब नौ बजे गेहूं के बोझ बांधने के लिए बंधना को पानी में  भिगोने के लिए कुछ दूर पर स्थित तालाब में गए थे।

Trending Videos

वहां पर पैर फिसलने से पिता गहरे तालाब में गिर गए और डूब गए। काफी देर घर नहीं पहुंचे तो वह खेत गया लेकिन नहीं मिले। फिर तालाब की ओर गया, वहां पर चप्पल व गमछा रखे थे। इससे आशंका हुई कि पिता तालाब में डूब गए हैं। ग्रामीणों को बुलाया और तालाब में जाल डलवा कर खोजबीन शुरू कराया। आधा घंटे बाद जाल में पिता फंसे और बाहर निकाला गया, तब तक पिता की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन





पैर फिसलने से डूबकर हो गई मौत
मृतक के छोटे भाई अरविंद सिंह ने आरोप लगाया कि रेलवे के दोहरीकरण में तालाब की मानक के विपरीत 50 फीट से अधिक गहराई कर दिया है। इसमें उतरने के लिए सही रास्ता भी नहीं बनाया है। तालाब में घुसते समय पैर फिसलने से उसके भाई की डूब कर मौत हो गई। एक बेटा विकास, एक बेटी विनीता देवी व पत्नी सविता देवी है। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि परिजनों ने तालाब में डूबकर मौत की जानकारी दी है। परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed