फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   chitrakoot-gangrape-case-two-rewarded-accused-arrested-after-police-operation

Chitrakoot: 50-50 हजार के दो इनामी गैंगरेप आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक आरोपी और सिपाही को लगी थी गोली

Sun, 26 Jul 2026 05:16 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चित्रकूट Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sun, 26 Jul 2026 05:16 PM IST
सार

Chitrakoot News: देवांगना घाटी में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने रविवार तड़के 50-50 हजार रुपये के दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले शनिवार शाम पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी थी। कार्रवाई के दौरान एक सिपाही भी घायल हुआ था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।

विज्ञापन
chitrakoot-gangrape-case-two-rewarded-accused-arrested-after-police-operation
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

चित्रकूट जिले के प्रसिद्ध देवांगना घाटी क्षेत्र में युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने रविवार तड़के घेराबंदी कर 50-50 हजार रुपये के 02 फरार इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

इससे पहले शनिवार शाम को हुई मुठभेड़ के दौरान एक मुख्य आरोपी पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल हो गया था, जबकि आरोपियों की गोलीबारी में एक सिपाही भी घायल हुआ था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 02 तमंचे, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भोर पहर घेराबंदी कर दबोचे गए फरार आरोपी

पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रविवार भोर करीब 03 बजे सूचना मिली कि इनामी आरोपी विवेक कुमार पटेल (निवासी रैपुरवा माफी) और प्रवीण पटेल (निवासी कल्ला, भरतकूप) शिवरामपुर के मछारिया तिराहे के पास कहीं भागने की फिराक में खड़े हैं।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही एसओजी, बहिलपुरवा, सदर कोतवाली और भरतकूप थाना पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखकर दोनों आरोपी भागने लगे, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर दबोच लिया। शनिवार शाम मड़फा पहाड़ के पास हुई मुठभेड़ में मुख्य आरोपी जितेंद्र के पैर में गोली लगी थी और उसे व घायल सिपाही राघवेंद्र सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जंगल में छिपे रहे दरिंदे, साथी ने खोला सच

पूछताछ में पकड़े गए आरोपी प्रवीण ने बताया कि वारदात के वक्त वह किशोरी को पकड़े हुए था, जबकि उसके साथी विवेक और जितेंद्र ने युवती को दूर ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद पुलिस के खौफ से तीनों आरोपी जंगलों में छिपे रहे।

रात के अंधेरे में सेमरदहा गांव होते हुए बाइक से मालिन टंकी, बोड़ी पोखरी और खोह के रास्ते शिवरामपुर पहुंचे थे। साथी जितेंद्र को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने के बाद से दोनों बुरी तरह डर गए थे और शहर छोड़कर भागने की फिराक में थे।

पुलिस ने दर्ज की विधिक कार्रवाई, भेजे गए जेल

चित्रकूट पुलिस ने गैंगरेप के तीनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो और सामूहिक दुष्कर्म सहित गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी कर ली है। एसपी ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। पकड़े गए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed