फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Lineman's body found hanging from a tree; family accuses Sub-Inspector of issuing threats

Chitrakoot: पेड़ से लटका मिला लाइनमैन का शव, परिजनों ने एसआई पर लगाया धमकी देने का आरोप

Sat, 18 Jul 2026 07:27 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 18 Jul 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Lineman's body found hanging from a tree; family accuses Sub-Inspector of issuing threats
घटना के बाद मौजूद ग्रामीण व पुलिस - फोटो : अमर उजाला
राजापुर थाना क्षेत्र के भटरी के नंदू पुरवा में शनिवार को बिजली लाइनमैन ने गांव के बाहर के पेड़ में गमछा से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, वहीं परिजनों ने हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। साथ ही एक दारोगा पर जेल भेजने की धमकी का भी एक ऑडियो वायरल है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी ऑडियो की पुष्टि नहीं करती है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


नंदू पुरवा निवासी राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि उसका बेटा शिवशंकर शुक्ला (26) सरधुआ बिजली उपकेंद्र में संविदा पर लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। शुक्रवार रात करीब नौ बजे ड्यूटी से घर लौटा और कुछ देर बाद नित्य क्रिया जाने की बात कहकर घर से निकला था। काफी देर तक नहीं लौटा तो गांव और आसपास में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। शनिवार को राहगीरों ने सूचना दी कि पेड़ पर एक युवक का शव लटक रहा है। मौके पर पहुंचे तो देखा कि शव उसके बेटे का था। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक पीयूष कांत राय, क्षेत्राधिकारी मऊ फहद अली, थाना प्रभारी राजापुर नरेश कुमार प्रजापति, पहाड़ी निशिकांत राय मौके पर पहुंचे। पुलिस शव को पेड़ से नीचे उतारने की तैयारी में थी कि परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर रोक दिया। काफी समझाने के बाद परिजन राजी हुए। अपर पुलिस अधीक्षक ने निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


वायरल ऑडियो में धमका रहे दरोगा
पिता राजेश कुमार शुक्ला ने आरोप लगाया कि सरधुआ थाने के एक उपनिरीक्षक ने शिवशंकर को फोन पर धमकी दी थी। वायरल ऑडियो में उपनिरीक्षक कह रहे हैं कि उसके दिन पूरे हो गए हैं और उसे रगौली जेल भेजा जाएगा। उन्होंने गाली-गलौज भी की और कहा कि वह खुद उसे गिरफ्तार करेंगे। पिता का कहना है कि इसी मानसिक दबाव के कारण शिवशंकर ने आत्महत्या की या उसकी हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया गया। उन्होंने उपनिरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed