{"_id":"6a5a7567ca9b0513ef0668fc","slug":"protest-with-the-body-following-the-death-of-an-injured-youth-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-133809-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: घायल युवक की मौत पर शव रखकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: घायल युवक की मौत पर शव रखकर प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
17 सीकेटीपी-15-परिजनों व अन्य लोगों से बातचीत करते पुलिस अधिकारी। संवाद
17 सीकेटीपी-16- प्रदर्शन में मौजूद महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
मानिकपुर (चित्रकूट)। मजदूरी मांगने के विवाद में पिटाई से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। शुक्रवार को परिजनों ने शव गांव के बाहर रखकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और आर्थिक सहायता की मांग की। करीब तीन बजे प्रशासन से आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।
मामला ऊंचाडीह गांव का है। गांव निवासी अच्छेलाल ईंट भट्टा पर मजदूरी करता था। उसका ठेकेदार पर मजदूरी बकाया थी। आरोप है कि बकाया मांगने पर ठेकेदार ने उसकी पिटाई कर दी। घायल को पहले सीएचसी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सुपुर्द किया।
शुक्रवार सुबह परिजनों ने शव गांव के बाहर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना था कि जब तक आरोपियों को जेल नहीं भेजा जाएगा और उनकी मांगों पर कार्रवाई का भरोसा नहीं मिलेगा तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। मामले की जानकारी मिलते ही पूर्व सांसद बाल कुमार व पूर्व विधायक वीर सिंह समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए। सांसद कृष्णा शिवशंकर पटेल समेत कई जनप्रतिनिधि भी गांव पहुंचे। सूचना पर गांव पुलिस छावनी में बदल गया।
विज्ञापन
पुलिस उपाधीक्षक फहद अली, तहसीलदार दयाशंकर वर्मा और थाना प्रभारी अजीत कुमार पांडेय सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों ने परिजन से बातचीत की। इस दौरान पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी को मांगपत्र सौंपा। इसमें आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, आवास और आयुष्मान कार्ड बनवाने की मांग की गई। थाना प्रभारी मानिकपुर के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग उठाई गई। काफी मान मनौव्वल के बाद दोपहर करीब तीन बजे प्रशासन के आश्वासन के बाद परिजन माने और युवक का अंतिम संस्कार किया गया।