{"_id":"6a5b85f1eb70b1dab3057d70","slug":"video-chitrakoot-lineman-found-hanging-from-tree-murder-alleged-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: लाइनमैन का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: लाइनमैन का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या का आरोप
राजापुर थाना क्षेत्र के भटरी के नंदू पुरवा में शनिवार को बिजली लाइनमैन ने गांव के बाहर के पेड़ में गमछा से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, वहीं परिजनों ने हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। साथ ही एक दारोगा पर जेल भेजने की धमकी का भी एक ऑडियो वायरल है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी ऑडियो की पुष्टि नहीं करती है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है।
नंदू पुरवा निवासी राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि उसका बेटा शिवशंकर शुक्ला (26) सरधुआ बिजली उपकेंद्र में संविदा पर लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। शुक्रवार रात करीब नौ बजे ड्यूटी से घर लौटा और कुछ देर बाद नित्य क्रिया जाने की बात कहकर घर से निकला था। काफी देर तक नहीं लौटा तो गांव और आसपास में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। शनिवार को राहगीरों ने सूचना दी कि पेड़ पर एक युवक का शव लटक रहा है। मौके पर पहुंचे तो देखा कि शव उसके बेटे का था। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक पीयूष कांत राय, क्षेत्राधिकारी मऊ फहद अली, थाना प्रभारी राजापुर नरेश कुमार प्रजापति, पहाड़ी निशिकांत राय मौके पर पहुंचे। पुलिस शव को पेड़ से नीचे उतारने की तैयारी में थी कि परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर रोक दिया। काफी समझाने के बाद परिजन राजी हुए। अपर पुलिस अधीक्षक ने निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।