फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Devotees flocked to pull the chariot drawn by seven horses.

Chitrakoot News: सात घोड़ों का रथ खींचने उमड़े श्रद्धालु

Sat, 18 Jul 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Devotees flocked to pull the chariot drawn by seven horses.
17 सीकेटीपी-05-रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
विज्ञापन




भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली, गूंजे जयकारे
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ (चित्रकूट)। प्राचीन जगदीश स्वामी मंदिर से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की भव्य रथयात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा क्षेत्र जयकारों से भक्तिमय हो उठा।

सात घोड़ों से सजे रथ को खींचने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखा। रथयात्रा से पहले मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। ग्राम प्रधान शैलेश शुक्ला ने पांच क्विंटल प्रसाद का भंडारा कराया। विधायक प्रतिनिधि विकास द्विवेदी और मंदिर के पुजारी ने छप्पन भोग अर्पित किए। प्राचीन जनकपुरी में भगवान का प्रतीकात्मक विवाह भी संपन्न हुआ। डॉ. छेदीलाल दुबे ने बताया कि बुंदेला शासक रुद्र प्रताप सिंह ने वर्ष 1531 में यह मंदिर बनवाया था। श्रद्धालुओं ने मंदिर के सुंदरीकरण और संरक्षण की मांग भी प्रशासन से की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed