फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Close friend murdered history-sheeter, enraged over him chatting with his girlfriend in banda

UP: लड़की एक, दोस्त तीन, दारू पार्टी और चैटिंग, इसलिए दोस्त ने हिस्ट्रीशीटर को क्रूरता से मारा, फोड़ दीं आंखें

Wed, 05 Aug 2026 01:54 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बांदा
अमर उजाला नेटवर्क, बांदा Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 05 Aug 2026 01:54 PM IST
सार

यूपी के बांदा जिले में प्रेमिका से चैट करने पर बौखलाए जिगरी दोस्त ने ही हिस्ट्रीशीटर की हत्या की थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। 

विज्ञापन
Close friend murdered history-sheeter, enraged over him chatting with his girlfriend in banda
banda murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बांदा में हिस्ट्रीशीटर की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्रेमिका से चैट करने से बौखलाए जिगरी दोस्त ने ही हिस्ट्रीशीटर की हत्या की थी। पुलिस के अनुसार, तीन दोस्त शराब पी रहे थे। नशे में हिस्ट्रीशीटर ने आरोपी दोस्त को उसकी प्रेमिका की चैट अपने मोबाइल में दिखा दी थी, अवैध संबंध की भी बात कही। 
विज्ञापन


इसी से गुस्साए आरोपी ने साथी के साथ मिलकर ईंट और डंडे से उसका चेहरा कूंचकर मार दिया। पुलिस ने आरोपी प्रधान के मौसेरे भाई सागर व उसके मित्र संजू को गिरफ्तार किया है। इस मामले का खुलासा दोनों हत्यारोपियों ने मंगलवार को पुलिस के सामने किया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल से आला कत्ल ईंट और डंडा बरामद कर लिया है। उधर, पोस्टमार्टम में हिस्ट्रीशीटर के पूरे चेहरे में 10 चोटें पाई गईं। आंखें भी फोड़ दी गईं थीं। मटौंध थाना क्षेत्र के गांव दुरेड़ी में तिंदवारी के गांव अमलीकौर के दामिनताला निवासी धर्मेंद्र सिंह (40) की गांव के प्रधान के निर्माणाधीन मकान के पास ईंट व डंडे से कूंचकर सोमवार की रात करीब नौ बजे हत्या कर दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके लिए पुलिस ने आरोपी दुरेड़ी गांव निवासी प्रधान के मौसेरे भाई सागर व उसके मित्र संजू को गिरफ्तार किया है। आरोपी सागर ने पुलिस को बताया कि धर्मेंद्र मौरंग डंप का व्यवसाय करता था। सागर की तीन माह से उसकी काफी घनिष्ठता हो गई थी। धर्मेंद्र चरित्र का अच्छा नहीं था। 

 

हिस्ट्रीशीटर के कई महिलाओं से थे संबंध
उसके कई महिलाओं से संबंध थे। आरोप है कि धर्मेंद्र उसकी प्रेमिका पर भी गंदी निगाह रखने लगा था। उसने रात में शराब के नशे में यह बात बताई तो वह आपे से बाहर हो गया और धर्मेंद्र को मार डाला। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या के समय सात लोग मौजूद थे। 

 

सातों ने मिलकर शराब पी थी। शराब पीने के बाद चार लोग मौके से चले गए थे। मौके पर सिर्फ धर्मेंद्र, हत्यारोपी दुरेड़ी गांव का सागर और उसका साथी संजू ही मौके पर थे। शराब के नशे में सागर की महिला मित्र के विषय में कहने पर झगड़ा हुआ और हत्या की वारदात हुई।

हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र की हत्या में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ईंट व डंडा भी बरामद किया है। घटना में झगड़े की मुख्य वजह आरोपी की महिला मित्र से बातचीत करना सामने आया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।-पलाश बंसल, पुलिस अधीक्षक, बांदा

पिता थे मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल, हिस्ट्रीशीटर ने की थीं दो शादियां
हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र (40) के चचेरे भतीजे दशरथ सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र के पिता राजकुमार सिंह की दो साल पहले निधन हो गया था। वह मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पद पर तैनात थे। गांव में धर्मेंद्र की मां सरस्वती देवी व छोटा भाई मुलायम रहता है। सबसे बड़े भाई विजय सिंह की 20 साल पहले निधन हो चुका है। 
 

धर्मेंद्र ने वर्ष 2007 में अमलीकौर निवासी द्वारिका सिंह की हत्या कर दी थी। बाद में उसके ऊपर गैंगस्टर की भी कार्रवाई हुई थी। परिजनों का दावा है कि वह हत्या के मामले में बरी हो चुका था। बताया कि उसके चाचा हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र ने दो शादियां की थीं। 

 

पहली पत्नी रोशनी सिंह ने पांच साल पहले उससे संपर्क तोड़ लिया था। वह अपने पिता के साथ बांदा शहर के कालूकुआं मोहल्ले में रहती हैं। उनके एक बेटा व एक बेटी है। उसके बाद धर्मेंद्र ने एक विवाहित महिला रिंकी से शादी कर ली थी, वह बांदा के बाबूलाल चौराहे में किराये से रहती है। रिंकी के पहले पति से दो बेटे हैं।

वारदात से पहले पत्नी को की थी वीडियो कॉल
धर्मेंद्र (40) के छोटे भाई मुलायम ने मटौंध में दी तहरीर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके भाई धर्मेंद्र ने कुछ दिन पहले बताया था कि सागर उससे रंजिश मानने लगा है। धर्मेंद्र जब अपनी भतीजी को लिवाने कबरई जा रहा था तो रास्ते में सागर ने उसे पकड़ लिया। 

 

इस पर शाम साढ़े पांच बजे करीब जब भाभी ने फोन किया तो धर्मेंद्र ने भाभी को वीडियो कॉल करके सागर के साथ होना बताया था। इसके बाद आरोपियों ने भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed