यूपी में हमीरपुर जिले के मौदहा में कंस वध मेले में लगातार चल रहे साम्प्रदायिक तनाव व हिंसा से नाराज सीएम योगी आदित्यनाथ ने डीजीपी ओपी सिंह और प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार को मंगलवार देर शाम तलब कर लिया।
यूपी: हमीरपुर में कंस मेले में हुई हिंसा से सीएम नाराज, लिया ये एक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बताते चलें कि हमीरपुर जिले के मौदहा में कंस वध मेला जुलूस निकालने को लेकर दो समुदायों में तनाव का माहौल बना हुआ है। यहां मंगलवार को एक समुदाय ने पत्थरबाजी की। जिससे माहौल और बिगड़ गया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर माहौल को बिगड़ने से बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन स्थितियां जस की तस हैं। यहां मामला बढ़ता देख पुलिस लाठीचार्ज करने पर मजबूर हो गयी थी।
इससे पहले सोमवार को ऐतिहासिक कंस वध मेला के दौरान मौदहा के देवी चौराहा पर दो वर्ग आमने-सामने आ गए थे। इस पर पुलिस ने जुलूस को रोक दिया था। विवाद की स्थिति होने पर पुलिस ने लाठियां पटक कर लोगों को भगाया।
मेला आयोजकों ने प्रशासन की लापरवाही का आरोप लगाते हुए आयोजन निरस्त कर दिया था। इसके बाद से तनाव बढ़ता ही गया। कस्बे में करीब डेढ़ सौ साल से तीन दिवसीय ऐतिहासिक कंस वध मेले का आयोजन होता आ रहा है। अनंत चतुर्दशी की शाम भगवान कृष्ण का डोला अपने निर्धारित स्थान गुड़ाही बाजार में सजाया गया।
सोमवार को पूर्णिमा पर कंस वध लीला का आयोजन था। जिसके चलते दो दर्जन से अधिक देवी देवताओं की झांकियों को सजाया गया। शाम करीब तीन बजे देवी चौराहा पर अलाव मैदान के पास एक समुदाय के कुछ युवकों ने इस मार्ग से झांकियां निकालने का विरोध किया। इसके बाद माहौल गरमा गया और दोनों पक्ष आमने सामने आ गए थे।
यहां दोनों पक्षों के कुछ बुद्धिजीवियों ने माहौल को शांत कराने का प्रयास किया। सूचना पर अपर एसपी, एसडीएम, सदर, सरीला सीओ पहुंचे, लेकिन मामला नहीं निपटा। आक्रोशित मेला आयोजकों ने झांकियों को रोक जाम लगा दिया।
इसके बाद मेला न करने की घोषणा कर दी और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस पर पुलिस को लाठियां पटकनी पड़ीं। फिलहाल डीएम व एसपी के साथ सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, भाजपा जिलाध्यक्ष संतविलास शिवहरे सहित अन्य नेता मौके पर पहुंचे हैं। क्षेत्र में मार्केट बंद करा दिए गए हैं। पुलिस का फ्लैग मार्च जारी है।