सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Commercial cylinder rates have risen by up to Rs 1,300 in two months.

Kanpur News: दो महीने में व्यावसायिक सिलिंडर के रेट 1300 रुपये तक बढ़े

संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 04 May 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Commercial cylinder rates have risen by up to Rs 1,300 in two months.
विज्ञापन
कानपुर देहात। दो महीने में व्यावसायिक गैस-सिलिंडर के दाम करीब 1300 रुपये तक बढ़ गए हैं। इसके भरोसे चलने वाले होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और स्ट्रीट फूड की दुकानों में दुकानदारों ने खाने की मात्रा में कमी कर रहे हैं या फिर दाम बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं।
Trending Videos

पहले तो उन्हें सिलिंडर नहीं मिल रहा और उसके लिए भी उन्हें पहले की अपेक्षा लगभग डेढ़ गुना दाम देना पड़ रहे हैं। कारोबारियों की मुश्किल है कि डेढ़ गुने दाम पर सिलिंडर खरीदने के बाद भी उन्हें खान-पान के सामान पुराने रेट पर बेचने पड़ रहे हैं। इससे उनके लिए मुनाफा तो दूर लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है। व्यावसायिक गैस के दाम मार्च में करीब 114 रुपये बढ़े थे। फिर अप्रैल में करीब 200 रुपये की वृद्धि हुई थी। अब 993 रुपये प्रति सिलिंडर की रिकॉर्ड वृद्धि के साथ दाम तीन हजार रुपये के पार पहुंच गए हैं। किल्लत की स्थिति में दुकानदारों को यह सिलिंडर 400-500 रुपये अतिरिक्त देकर खरीदना पड़ रहा है। बावजूद जरूरत के अनुसार सिलिंडर नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कीमतों में अचानक आई उछाल ने छोटे और मध्यम व्यवसायियों की कम तोड़ दी है। उनके लिए ईंधन का खर्च निकालना मुश्किल हो गया है। छोटी पूंजी पर काम करने वाले दुकानदारों का कहना है कि प्रतिस्पर्धा के बीच वह किसी तरह पेट भरने के लिए रोजगार कर रहे हैं। मगर यही स्थिति रही तो दुकान बंद करनी पड़ेगी। स्टेट बैंक रोड पर फास्ट फूड की दुकान चलाने वाले कारोबारी आकाश गुप्ता ने कहा कि गैस सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी से उत्पादन लागत सीधे बढ़ गई है। फास्ट फूड बनाने में गैस की खपत ज्यादा होती है। ऐसे में मुनाफा कम होना तय है। यही स्थिति रही तो दाम बढ़ाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।

.............................शादी विवाह वाले घरों की बढ़ी चिंता
सहालग के मौसम में व्यावसायिक सिलिंडर के दाम बढ़ने से शादी-विवाह वाले घरों के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पहले ही वह घरेलू गैस सिलिंडर का इंतजाम करने के लिए रिश्तेदारों व मित्रों को फोन कर व्यवस्था करने की जुगत लगा रहे थे। पूर्ति विभाग ने इनकी समस्या का निस्तारण किए जाने के लिए आवेदन करने पर दो व्यावसायिक सिलिंडर उपलब्ध कराना शुरू किया। अयोध्या नगर निवासी चंदन कुमार ने बताया कि 13 मई को बेटी की शादी है। सिलिंडर के इंतजाम के लिए मित्रों से कह रखा है लेकिन कहीं से बात नहीं बन रही है। पूर्ति विभाग में आवेदन करने पर दो कॉमर्शियल सिलिंडर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है। अब इसके भी दाम बढ़ गए हैं। ऐसे में खर्च का बोझ बढ़ जाएगा। अकबरपुर गैस एजेंसी के संचालक विमल कुमार तिवारी ने बताया कि शादी वाले घरों के लिए एक आवेदन पर अधिकतम दो सिलिंडर देने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए पहले पूर्ति विभाग में आवेदन करना होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed